आप यदि किसान है तो जल्दी करा ले इस काम को, हो सकता है बड़ा नुकसान
Uttar Pradesh News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 06:36 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 06:36 PM
Uttar Pradesh News : यह समाचार उत्तर प्रदेश सहित देश के सभी किसानों के लिए हैं। यदि आप भी किसान है तो इस खबर को ध्यान से पढ़ें। केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश सहित देशभर के सभी किसानों के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। आप उत्तर प्रदेश सहित देश के किसी भी हिस्से में रहते हैं तो इस काम को तुरंत करा लें । कहीं ऐसा ना हो कि आपका बड़ा नुकसान हो जाए।
11 करोड़ किसानों को फायदा
आपको बता दे कि भारत सरकार उत्तर प्रदेश व देश भर के पात्र किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान निधि) देती है। इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र किसान के खाते में हर साल 6000 रूपये सीधे सरकार द्वारा जमा कराए जाते हैं । इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश समय देश भर के 11 करोड़ किसानों को फायदा मिलता है। हाल ही में पता चला है कि उत्तर प्रदेश के 25 लाख पात्र किसानों को पीएम किसान निधि नहीं मिल पा रही है। उत्तर प्रदेश के अलावा देश भर में 57 लाख ऐसे किसान हैं जिन्हें पीएम किसान निधि का लाभ नहीं मिल पा रहा है। किसानों का पीएम किसान निधि का लाभ न मिलने का कारण यह है कि 57 लाख किसानों के बैंक खातों का इ केवाईसी नहीं हुआ है।Uttar Pradesh News
विशेष अभियान चलेगा Uttar Pradesh News
केंद्र सरकार ने पीएम किसान निधि का लाभ सभी पात्र किसानों को दिलवाने के लिए उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। केंद्र सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) में चिह्नित 76 लाख किसानों को योजना का लाभ दिलाने के लिए 12 से 21 फरवरी तक विशेष अभियान चलाकर उनकी ई-केवाईसी को पूरा किया जाएगा। इसके लिए कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने राज्यों को चिठी लिखी है। चिठी में कहा गया है कि 10 दिन के भीतर गांवों में शिविर लगाकर सभी प्रक्रिया को पूरा किया जाए, ताकि किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल सके। 19 राज्यों के किसानों ने अब तक अपनी ई-केवाईसी को पूर्ण नहीं कराया है। इसमें सबसे अधिक 25 लाख से ज्यादा किसान उत्तर प्रदेश से, दूसरे नंबर पर राजस्थान से सात लाख से अधिक और तीसरे नंबर पर गुजरात के किसान हैं। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के मुताबिक इन किसानों को मार्च, 2024 में मिलने वाली किसान सम्मान निधि की किस्त का लाभ दिलाना लक्ष्य है।Uttar Pradesh News