
Fatehpur News :[/caption]
शहर कोतवाली के पास शीतला मंदिर परिसर से ट्रस्ट ने भोजन थाली का संचालन इस वर्ष 27 मार्च से शुरू किया था। यहां प्रतिदिन 12 से 3 बजे तक 10 रुपये में एक थाली भोजन दिया जाता है। थाली में पांच रोटियां, दाल, चावल, सब्जी और अचार होता है। संस्था के मुख्य ट्रस्टी राधेश्याम हयारण ने बताया कि समाज सेवी साथियों की मदद से मां अन्नपूर्णा भोजन थाली का संचालन हो रहा है। ट्रस्ट की मंशा है कि जिले में आने वाला कोई भी व्यक्ति भूखे पेट न सोए।