उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इजुरा मोड़ स्थित गणेश शंकर विद्यार्थी बालिका इंटर कॉलेज परिसर में विशाल हरे महुआ के पेड़ को काटने का मामला सामने आया है। गुरुवार शाम शुरू हुई पेड़ की कटाई शुक्रवार सुबह तक जारी रही। पढ़े पूरी खबर।

UP News:उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इजुरा मोड़ स्थित गणेश शंकर विद्यार्थी बालिका इंटर कॉलेज परिसर में विशाल हरे महुआ के पेड़ को काटने का मामला सामने आया है। गुरुवार शाम शुरू हुई पेड़ की कटाई शुक्रवार सुबह तक जारी रही। इलेक्ट्रिक मशीन की मदद से पेड़ को जड़ से काट दिया गया। मामले में वन विभाग की अनुमति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पेड़ काटने के लिए विभाग से अनुमति नहीं ली गई थी और मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। UP News
गणेश शंकर विद्यार्थी बालिका इंटर कॉलेज परिसर में काफी पुराना और विशाल महुआ का पेड़ था। ठेकेदार मोहम्मद शमसीर ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन के कहने पर पेड़ कटवाया गया है। उनके मुताबिक, पेड़ की लकड़ी का इस्तेमाल विद्यालय में फर्नीचर बनाने के लिए किया जाना है। ठेकेदार ने अपने दावे के समर्थन में विद्यालय के लेटरपैड को भी दिखाया। UP News
विद्यालय प्रबंधन से लेटरपैड पर दर्ज मोबाइल नंबर के माध्यम से संपर्क किया गया। प्रबंधन की ओर से बताया गया कि हाल ही में पेड़ की एक डाल टूटकर गिर गई थी, जिससे कई छात्राओं की साइकिलें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। प्रबंधन ने दावा किया कि इस घटना की जानकारी जिले के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) को दी गई थी। UP News
मामले में डीएफओ से फोन पर बातचीत की गई तो उन्होंने प्रकरण की जानकारी होने से इनकार कर दिया। वहीं, खागा में तैनात वन दरोगा सत्येंद्र तिवारी ने स्पष्ट किया कि पेड़ काटने के लिए वन विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। UP News
वन दरोगा सत्येंद्र तिवारी के अनुसार, मामला संज्ञान में आया है और इस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय प्रबंधन की ओर से डीएफओ को जानकारी दिए जाने के दावे और वन विभाग के अधिकारियों के बयान में अंतर सामने आया है। फिलहाल मामले में जांच और प्रस्तावित कार्रवाई के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मुख्य सवाल यह है कि विद्यालय परिसर में खड़े विशाल हरे महुआ के पेड़ को काटने से पहले आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं। UP News
विज्ञापन