बेटी ने कुछ महीने पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ गांव के ही युवक से कोर्ट मैरिज की थी। युवक आईटीबीपी में जवान है।

UP News; उत्तर प्रदेश के आगरा जिले एक पिता पर अपनी ही बेटी हत्या करने का आरोप लगा है। बेटी ने करीब 4 महीने पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ गांव के ही युवक से कोर्ट मैरिज की थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिता ने अपनी बेटी का गला दबा दिया और इसके बाद वह शव पास बैठ रहा। घटना रविवार देर रात करीब 12 बजे जैतपुर थाना क्षेत्र की है।
मामला जैतपुर थाना क्षेत्र का है। नहटौली गांव में रहने वाले विमल शर्मा की बेटी अंकिता का गांव के रहने वाले अमित पचौरी से प्रेम संबंध था। पचौरी आटीबीपी में जवान है। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार इसके लिए तैयार नहीं था। क रीब चार महीने पहले अंकिता विमल ने कोर्ट मैरिज कर ली।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जब शादी के बाद अमित ड्यूटी पर चला गया तो किता अपने माता-पिता के साथ ही रहने लगी। हालांकि परिवार उसकी शादा के खिलाफ था।
रविवार (2 मई) की रात घर में सिर्फ पिता और बेटी थे। अंकिता की मां और भाई किसी काम से बाहर गए थे। थे। देर रात करीब 12 बजे विमल बेटी के कमरे में गया और उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान पड़ोसियों ने अंकिता के चीखने की आवाज सुनी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब पहुंची तो उसे अंकिता की लाश मिली। उसके गले में चुन्नी बंधी थी और आसपास खून फैला हुआ था। आरोपी पिता वहीं बैठा मिला। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी पिता ने बेटी की हत्या करने की बात स्वीकार की है। आगे की कार्रवाई जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी।
विज्ञापन