विज्ञापन
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में 424 करोड़ रुपये से अधिक की 278 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

UP News: उत्तर प्रदेश में एक और शहर का नाम बदलने वाला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में 424 करोड़ रुपये से अधिक की 278 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोला और फाजिलनगर का नाम बदलकर पावागढ़ करने का बड़ा ऐलान किया।
सीएम योगी ने कहा, "फाजिलनगर को हम पावागढ़ के तौर पर मान्यता देने का रहे हैं। इसका नाम भगवान महावीर के नाम पर होगा। अब यह फाजिलनगर नहीं कहा जाएगा बल्कि पावागढ़ के रूप में हम इसे मान्यता देने जा रहें हैं. भगवान महावीर के नाम से इसका नाम होगा, क्यों हम फ़ाज़िल कहेंगे।"
'मच्छर और माफिया दोनों खत्म'
मुख्यमंत्री ने कहा, "हमारी सरकार ने मच्छर और माफिया दोनों को जड़ से खत्म कर दिया। 2017 से पहले यहां खनन माफिया, बालू माफिया और जंगल पार्टी का आतंक था। इंसेफ्लाइटिस जैसी बीमारी बच्चों की जान ले रही थी। आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है।"
योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सरकारों पर किसानों के साथ अन्याय, गन्ने की घटतौली और पहचान के संकट का आरोप लगाया। उन्होंने राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद राममंदिर नहीं बनने दिया और सपा तो घोषित पर रामद्रोही है। UP News
विज्ञापन