विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के IAS अधिकारियों की चर्चा होती ही रहती है। इस बार उत्तर प्रदेश की एक महिला IAS अधिकारी की खूब चर्चा हो रही है। उत्तर प्रदेश की इस IAS अधिकारी की चर्चा का कारण भी खास है। दरअसल उत्तर प्रदेश में हुए IAS अधिकारियों के बम्पर तबादलों की सूची में इस महिला IAS अधिकारी का नाम भी शामिल है।

UP News : उत्तर प्रदेश के IAS अधिकारियों की चर्चा होती ही रहती है। इस बार उत्तर प्रदेश की एक महिला IAS अधिकारी की खूब चर्चा हो रही है। उत्तर प्रदेश की इस IAS अधिकारी की चर्चा का कारण भी खास है। दरअसल उत्तर प्रदेश में हुए IAS अधिकारियों के बम्पर तबादलों की सूची में इस महिला IAS अधिकारी का नाम भी शामिल है। तबादला आदेश जारी होते ही इस महिला IAS अधिकारी की चर्चा शुरू हो गई है। यह चर्चा सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया तथा डिजिटल मीडिया में सब जगह हो रही है। UP News
उत्तर प्रदेश की जिस महिला IAS अधिकारी की खूब चर्चा हो रही है उस महिला IAS अधिकारी का नाम निधि गुप्ता है। निधि गुप्ता को उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के जिलाधिकारी (DM) के पद से हटाकर फतेहपुर का DM बनाया गया है। निधि गुप्ता के स्थान पर उत्तर प्रदेश के IAS अधिकारी नितिन गौड को अमरोहा का नया DM बनाया गया है। तबादला आदेश जारी होने के बाद से ही निधि गुप्ता की अमरोहा तथा फतेहपुर सहित सर्वत्र चर्चा हो रही है। उत्तर प्रदेश की इस महिला IAS अधिकारी का पूरा परिचय हम आपसे करा देते हैं। UP News
उत्तर प्रदेश की IAS अधिकारी निधि गुप्ता मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली हैं। निधि गुप्ता वर्ष-2015 बैच की IAS अधिकारी हैं। उन्हें अपनी रैंक के आधार पर हरियाणा कैडर मिला था। वर्ष-2016 में उनका विवाह उत्तर प्रदेश के IPS अधिकारी अनुराग वत्स के साथ हो गया था। विवाह के बाद उनका कैडर हरियाणा से बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया था। निधि गुप्ता का जन्म 13 अगस्त 1987 को दिल्ली में हुआ था। निधि गुप्ता ने पढ़ाई-लिखाई भी दिल्ली से ही की है। उन्होंने दिल्ली के विकासपुरी स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी की। 10वीं के बाद उन्होंने साइंस स्ट्रीम चुनी और फिजिक्स में खास रुचि दिखाई। स्कूली शिक्षा के बाद उन्होंने मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNIT) जयपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में B.Tech की डिग्री हासिल की। उनके पिता मोहनलाल गुप्ता ग्रामीण विकास मंत्रालय में निदेशक के पद पर कार्यरत थे। मां प्रियंवदा गृहिणी हैं। UP News
उत्तर प्रदेश की महिला IAS अधिकारी निधि गुप्ता के पति उत्तर प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी हैं। उनका नाम अनुराग वत्स है। अनुराग वत्स वर्ष-2013 बैच के IPS अधिकारी हैं। 5 जुलाई 1990 को जन्म लेने वाले अनुराग वत्स उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के रहने वाले हैं। अनुराग वत्स ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन से B.Tech की पढ़ाई की है। वर्ष 2019 में वे लखनऊ के पुलिस अधीक्षक उत्तरी के पद पर तैनात थे। उस समय उन्होंने अपराधियों पर सख्ती और पुलिसकर्मियों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए खूब चर्चा बटोरी। उन्होंने गोमतीनगर इलाके में डकैती की पड़ताल के दौरान बांग्लादेशी डकैतों का पीछा किया। तीन महीने तक गिरोह के पीछे लगे रहे। आखिरकार डकैतों के पहुंचने से पहले 300 पुलिसकर्मियों के साथ घेराबंदी कर मुठभेड़ में दो बांग्लादेशी डकैतों को घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया। अनुराग वत्स के अनेक काम हमेशा चर्चा का विषय रहते हैं। अनुराग वत्स की तैनाती वर्तमान में भारत सरकार के गृह मंत्रालय में है। UP News
विज्ञापन