विज्ञापन
प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अखिलेश यादव के विरोध में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम उस वक्त हादसे में बदल गया, जब राज्य सरकार की एक पूर्व मंत्री खुद ही आग की चपेट में आकर झुलस गईं।

UP News : उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अखिलेश यादव के विरोध में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम उस वक्त हादसे में बदल गया, जब राज्य सरकार की एक पूर्व मंत्री खुद ही आग की चपेट में आकर झुलस गईं। मिली जानकारी के अनुसार, विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री बहराइच की विधायक अनुपमा जायसवाल भी कार्यकतार्ओं के साथ मौजूद थीं और पुतला जलाने की प्रक्रिया में शामिल थीं। इसी दौरान अचानक आग ने तेज रूप ले लिया और लपटें मंत्री तक पहुंच गईं। पास खड़े लोगों ने तुरंत उन्हें बचाने की कोशिश की, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, मंत्री को हल्की से मध्यम जलन हुई है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। UP News
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि:
* पुतले में अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ का इस्तेमाल किया गया था
* सुरक्षा दूरी का पालन नहीं किया गया
* मौके पर पर्याप्त फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं थे। UP News
इस घटना के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधते हुए इसे लापरवाही और अव्यवस्था का उदाहरण बताया है। वहीं, सत्ताधारी दल ने इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा करार दिया है। यह घटना साफ तौर पर बताती है कि राजनीतिक विरोध प्रदर्शनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी कितनी भारी पड़ सकती है। थोड़ी सी लापरवाही एक बड़े हादसे का कारण बन सकती है। UP News
विज्ञापन