विज्ञापन
UP News : महिला रेसलर की हालत गंभीर बनी हुई है। वह 60 प्रतिझत तक झुलस गई है।

UP News: बिजनौर के कोतवाली शहर थाने में रविवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला रेसलर ने इंस्पेक्टर के चैंबर में पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। घटना रात 10:45 बजे की है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत आग बुझाई और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया। महिला रेसलर 60 प्रतिझत तक झुलस गई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में एसपी अभिषेक झा ने थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर अमर सिंह राठौर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
यह भी पढ़ें : नाबालिग ने बड़े भाई, भाभी, भतीजे का किया कत्ल, फिर कमरे में जाकर चुपचाप बैठ गया
तीन साल पहले हुई थी महिला की फौजी से मुलाकात
महिला की उम्र 25 साल है। उसने M.Sc की पढ़ाई की है और वह रेसलिंग भी करती है। बताया जा रहा है कि तीन साल पहले महिला रेसलर की बिजनौर के रहने वाले फौजी से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों काफी करीब आ गए। फौजी ने महिला रेसलर से शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में वह शादी से मुकर गया।
पुलिस के मुताबिक युवती ने पहले फौजी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था। जांच के दौरान सबूत न मिलने के कारण पुलिस ने मामले में अंतिम रिपोर्ट (एफआर) लगा दी थी। इसके बाद युवती ने दोबारा युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। फौजी ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया।
यह भी पढ़ें : बिहार के इनामी बदमाश का यूपी में एनकाउंटर, 2 दरोगा समेत 7 की हत्या में था वांटेड
रविवार को दो बार महिला आई थाने
महिला रेसलर फौजी के खिलाफ की गिरफ्तारी न होने से नाराज थी। वह रविवार दोपहर अपनी मां के साथ शहर कोतवाली आई थी और फौजी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगी। पुलिस ने उसे किसी तरह समझा कर घर भेज दिया। इसके बाद वह रविवार रात फिर थाने पहुंची और फौजी की गिरफ्तारी की मांग करने लगी। जब पुलिसकर्मियों ने उसकी बात नहीं सुनी, तो उसने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। UP News
विज्ञापन