UP News; शुरुआती जांच में पता चला है कि ये गैंग 10 से 15 हजार से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं।

UP News; कानपुर में मैट्रीमोनियल वेबसाइट के नाम पर चल रहे एक बड़े ठगी के नेटवर्क का खुलासा किया है। शादी का झांसा देकर देशभर के लोगों से लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी की जा रही थी। कल्याणपुर थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ।
यह गैंग एआई की मदद खूबसूरत लड़कियों की तस्वीरें बनाकर शादी के इच्छुक लोगों को आकर्षित करता था। इसके बाद कॉल सेंटर में बैठी युवतियां खुद को संभावित 'दुल्हन' बताकर पीड़ितों से बातचीत शुरू करती थीं और धीरे-धीरे उनका विश्वास हासिल कर पैसे ऐंठ लेती थीं।
ये कॉलसेंटर एक अपार्टमेंट के एक फ्लैट में चल रहा था। लड़कियां लड़कों से जज्बाती बातें कर उनका भरोसा जीत लेती थी। रजिस्ट्रेशन, प्रोफाइल एक्टिवेशन, बातचीत या मुलाकात कराने के नाम पर अलग-अलग रकम वसूलती थीं। लड़कियां रोजाना शादी के इच्छुक 100 से 150 लोगों से बात करती थीं। वह कई राज्यों में मौजूद लोगों से बात करती थीं। UP News
पुलिस को सूचना मिली थी कि कल्याणपुर क्षेत्र के आवास विकास इलाके में एक संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि संचालित हो रही है। इसके बाद साइबर सेल और कल्याणपुर पुलिस ने अपार्टमेंट में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारा। पुलिस ने मुख्य आरोपी अनुराधा त्रिवेदी, विक्रम खूटे और प्रियंका को गिरफ्तार किया है। कॉल सेंटर में काम करने वाली करीब 15 युवतियों से पूछताछ की गई है।
शुरुआती जांच में पता चला है कि ये गैंग 10 से 15 हजार से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं और ठगी की रकम करोड़ों रुपये तक पहुंच सकती है। UP News
विज्ञापन