विज्ञापन
प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी ने पूरे राज्य को भीषण गर्मी की चपेट में ले लिया है। स्थिति यह है कि जून के अंतिम सप्ताह में भी कई जिलों में तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है।

UP News : उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी ने पूरे राज्य को भीषण गर्मी की चपेट में ले लिया है। स्थिति यह है कि जून के अंतिम सप्ताह में भी कई जिलों में तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने राज्य के करीब 45 जिलों में लू (हीट वेब) को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को प्रयागराज देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बांदा, हमीरपुर, कानपुर, झांसी और वाराणसी जैसे शहर भी तेज गर्म हवाओं की चपेट में रहे।
UP News
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस समय उत्तर भारत में मानसून का सामान्य प्रवेश हो चुका होता है, लेकिन इस बार इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई है। बंगाल की खाड़ी में सिस्टम कमजोर पड़ने और वायुमंडलीय असंतुलन के कारण मानसून की प्रगति प्रभावित हुई है। उत्तर प्रदेश में जून के पहले तीन हफ्तों में सामान्य से करीब 32% कम बारिश दर्ज की गई है, जिससे गर्मी और बढ़ गई है।
UP News
मौसम विभाग ने जिन जिलों में लू की चेतावनी जारी की है, उनमें बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, मिजार्पुर, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, बहराइच और सीतापुर सहित कुल 45 जिले शामिल हैं। इन जिलों में दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
UP News
सोमवार को प्रयागराज में तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे यह देश का सबसे गर्म स्थान रहा। वहीं, हमीरपुर में 42.2 डिग्री, कानपुर में 41.8 डिग्री और बांदा में 41.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार साफ आसमान और नमी की कमी ने सतही गर्मी को और बढ़ा दिया है। पूर्वांचल के कुछ जिलों जैसे गोरखपुर, मऊ, बस्ती और बलिया में हल्की से मध्यम बारिश जरूर हुई, लेकिन इससे तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई। उल्टा उमस बढ़ने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई।
इसे जरूर पढ़ें :राम मंदिर चढ़ावे में गड़बड़ी का खुलासा, एसआईटी के हाथ लगे अहम सबूत
UP News
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, यदि मौजूदा परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो बंगाल की खाड़ी से सक्रिय सिस्टम के चलते मानसून 25 जून के आसपास उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। इस समय मानसून यूपी की सीमा के पास पहुंच चुका है, लेकिन पूरी तरह सक्रिय होने में अभी कुछ दिन और लग सकते हैं। अगले कुछ दिनों तक लू का असर जारी रहने की संभावना है। दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। किसानों और मजदूरों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। मानसून की देरी ने उत्तर प्रदेश को भीषण गर्मी की चपेट में ला दिया है। 45 जिलों में लू का अलर्ट यह संकेत देता है कि आने वाले दिन भी आसान नहीं होंगे। जब तक मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं होता, तब तक प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है।
इसे भी पढ़ें: राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती से जुड़े 40 कर्मियों को हटाया गया, बड़ा फेरबदल
विज्ञापन