पुलिस पर फायरिंग कर दो सिपाहियों को घायल करने वाले दोनों बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। करीब दो घंटे तक चले ऑपरेशन के दौरान 300 से अधिक पुलिसकर्मियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर एक-एक खेत की तलाशी ली।

UP News : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस पर फायरिंग कर दो सिपाहियों को घायल करने वाले दोनों बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। करीब दो घंटे तक चले ऑपरेशन के दौरान 300 से अधिक पुलिसकर्मियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर एक-एक खेत की तलाशी ली। आखिरकार बाजरे के खेत में छिपे बदमाशों ने पुलिस पर दोबारा फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में दोनों ढेर हो गए। UP News
जानकारी के मुताबिक, इटावा की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) डॉक्टर से चेन लूट के आरोपी अंकित उर्फ सीटू और सुमित की तलाश में जुटी थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी संबलपुर एक्सप्रेस से प्रदेश छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर सुबह करीब 11:45 बजे एसओजी की टीम शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची। रेलवे स्टेशन पर पुलिस की मौजूदगी का आभास होते ही दोनों आरोपी ट्रेन से उतरकर भागने लगे। स्टेशन के बाहर पुलिस ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने खुद को घिरता देख ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में सिपाही डेविड चौहान और पुष्पेंद्र गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। UP News
फायरिंग के बाद दोनों बदमाश भागते हुए करीब एक किलोमीटर दूर नगला गांव पहुंच गए और बाजरे के खेत में छिप गए। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डीआईजी और इटावा के एसएसपी ब्रजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब 300 से अधिक पुलिसकर्मियों ने गांव और आसपास के खेतों की चारों ओर से घेराबंदी कर दी। ड्रोन और पैदल तलाशी के बीच एक-एक खेत को खंगाला गया ताकि बदमाशों के बच निकलने की कोई गुंजाइश न रहे। UP News
सर्च ऑपरेशन के दौरान जब पुलिस बाजरे के खेत तक पहुंची तो वहां छिपे बदमाशों ने फिर से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपी मारे गए। इसके साथ ही दो पुलिसकर्मियों को गोली मारकर फरार हुए बदमाशों का अंत हो गया। UP News
मुठभेड़ से पहले गोली लगने से घायल हुए सिपाही डेविड चौहान और पुष्पेंद्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच के साथ मुठभेड़ से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। UP News
विज्ञापन