विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के एक कलयुगी पिता ने हैवानियत की सारी हद पार कर दी। पिता की हैवानियत इतनी बढ़ गई कि उसने अपनी मासूम बेटी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। इस कलयुगी पिता की हैवानियत का खेल और आगे बढ़ता चला गया।

UP News : उत्तर प्रदेश के एक कलयुगी पिता ने हैवानियत की सारी हद पार कर दी। पिता की हैवानियत इतनी बढ़ गई कि उसने अपनी मासूम बेटी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। इस कलयुगी पिता की हैवानियत का खेल और आगे बढ़ता चला गया। उसने अपनी पत्नी के ऊपर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में पत्नी मरने से तो बच गई किन्तु वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उत्तर प्रदेश पुलिस ने कलयुगी पिता को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। UP News
पिता के हैवान बनने का सनसनीखेज कांड उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में हुआ। फिरोजाबाद जिले में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक अनुज चौधरी ने बताया कि अपनी बेटी को कुल्हाड़ी से काटकर मारने वाले पिता राकेश राठौर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर राकेश राठौर ने चौंकाने वाली जानकारी दी है। उसने बताया है कि उसकी बेटी का नाम मुस्कान था। मुस्कान की उम्र लगभग 19 साल थी। मुस्काल 15 दिन पहले एक लडक़े के साथ घर से भाग गई थी। राकेश राठौर ने बताया कि लडक़ी के भाग जाने के कारण पूरे क्षेत्र में उसकी भारी बदनामी हो रही थी। इसी कारण उसने अपनी बेटी तथा पत्नी को मार डालने का फैसला किया। बेटी मुस्कान की हत्या करने के बाद उसने अपनी पत्नी श्रीमती पुष्पा देवी के ऊपर भी कुल्हाड़ी से हमला किया। उसे शक था कि बेटी को भगाने में पत्नी का भी हाथ था। इस पूरी वारदात उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र की नीलकंठ कालोनी में हुई है। UP News
एक पिता के द्वारा बेटी को काटकर मार डालने की यह घटना पूरे उत्तर प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है। ज्यादातर लोग पिता के द्वारा बेटी की हत्या करने के अपराध को भयंकर अपराध मानकर राकेश राठौर को बहुत बुरा इंसान बता रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि घर से भागकर बेटी ने पिता की सबसे बड़ी बदनामी करा दी थी। इस कारण पूरे परिवार को खत्म करने के अलावा उसके पास कोई चारा नहीं बचा था। उत्तर प्रदेश के लोगों में यह चर्चा भी चल रही है कि किसी की हत्या करने की इजाजत किसी को भी नहीं दी जा सकती। ऐसे हत्यारे पिता को फांसी पर लटका देना चाहिए। UP News
विज्ञापन