विज्ञापन
UP News : उत्तर प्रदेश का खेल एवं युवा कल्याण विभाग पूरे प्रदेश में गाँव स्तर पर मिनी स्टेडियम बनाने की योजना चला रहा है। इस योजना से गाँवों में मौजूद करोड़ों खेल प्रतिभाओं को अपने गाँव स्तर पर ही प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा।

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार की मिनी स्टेडियम बनाने की योजना तेजी के साथ आगे बढ़ रही है। इस योजना के तहत पूरे उत्तर प्रदेश के प्रत्येक विकास खंड (ब्लॉक) के किसी ना किसी गाँव में मिनी स्टेडियम बनाए जाने हैं। योजना के प्रथम चरण में एक-एक मिनी स्टेडियम बनाने का काम चल रहा है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के पांच जिलों को जल्दी ही मिनी स्टेडियम बनकर मिलने वाले हैं।
उत्तर प्रदेश का खेल विभाग चला रहा है योजना
उत्तर प्रदेश का खेल एवं युवा कल्याण विभाग पूरे प्रदेश में गाँव स्तर पर मिनी स्टेडियम बनाने की योजना चला रहा है। इस योजना से गाँवों में मौजूद करोड़ों खेल प्रतिभाओं को अपने गाँव स्तर पर ही प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध IAS अधिकारी सुहास एल.वाई. उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव हैं। सुहास एल.वाई. खुद एक बड़े खिलाड़ी हैं। इस कारण वह खेल तथा खेल के लिए स्टेडियम का महत्व अच्छी तरह से समझते हैं। सुहास एल.वाई. अपने पैरा बैडमिंटन खेल के द्वारा भारत को अनेक अंतर्राष्ट्रीय मैडल दिलवा चुके हैं।
उत्तर प्रदेश के खेल सचिव ने दी बड़ी जानकारी
उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव सुहास एल.वाई. ने बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश को जल्द ही पांच नए मिनी स्टेडियम मिलने वाले हैं। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर, चंदौली, हापुड़, संभल और शामली जिलों में इन मिनी स्टेडियमों का निर्माण जारी है। वर्तमान में 71 जिलों में 84 स्टेडियम संचालित हैं। गाजीपुर का स्टेडियम लगभग पूरा हो चुका है, जबकि हापुड़ में 70 प्रतिशत, संभल में 26 प्रतिशत काम हुआ है और शामली में निर्माण शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि चंदौली में टेंडर प्रक्रिया जारी है। गाजीपुर को छोडक़र बाकी स्टेडियमों को 2025-26 में स्वीकृति मिली है। खेल विभाग स्टेडियम के साथ मल्टीपर्पज हाल, स्विमिंग पूल, बैडमिंटन, टेनिस, वालीबाल कोर्ट, जिम, हाकी-फुटबाल मैदान और एथलेटिक्स ट्रैक जैसी सुविधाएं भी विकसित कर रहा है। UP News:
विज्ञापन