UP News : घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

UP News: उत्तर प्रदेश के म से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मामला लालगंज थाना क्षेत्र के बेलहा (तेंदुहनी) गांव का है जहां रविवार को देर शाम पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दहेज हत्या के मामले में सजा काट चुका एक व्यक्ति अपने छोटे भाई की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर फरार हो गया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
तेंदुहनी बेलहा गांव निवासी 26 वर्षीय संगीता पत्नी ननकू रविवार शाम घर पर थीं। आरोप है कि संगीता का अपने जेठ छोटेलाल उर्फ कलट्टर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने संगीता की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर चोटें लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक के दोनों बच्चे मां के बगल में बैठ कर उसे देखते रहे जिसे देख हर किसी किसी आंखें नम हो गईं। मृतका अपने पीछे पांच वर्षीय पुत्र लाडो और पांच माह की पुत्री पारो को छोड़ गई हैं. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक लालगंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
आरोपी पत्नी की हत्या के आरोप में काट चुका है सजा
पुलिस के अनुसार आरोपी छोटेलाल उर्फ कलट्टर पूर्व में अपनी पत्नी की दहेज हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था। करीब 10 वर्ष की सजा काटने के बाद लगभग 15-16 माह पहले जेल से रिहा होकर गांव लौटा था।
मृतका के भाई संदीप की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन