
UP News : उत्तर प्रदेश में कथित तौर पर जबरन धर्मांतरण के आरोपों से घिरे जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को लेकर लगातार बड़े खुलासे हो रहे हैं। अब जांच एजेंसियों को मिली जानकारी के अनुसार, बाबा को विदेशी स्रोतों से लगभग 200 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फंडिंग मिली है। इस फंडिंग के पीछे भारत के ही एक पड़ोसी देश — नेपाल का नेटवर्क सक्रिय बताया जा रहा है।
सूत्रों का दावा है कि इस ट्रांजैक्शन में नेपाल की राजधानी काठमांडू और सीमावर्ती जिलों — नवलपरासी, रूपनदेही और बांके — में खोले गए 100 से अधिक बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया। इन खातों में पाकिस्तान, दुबई, सऊदी अरब और तुर्की जैसे देशों से बड़ी धनराशि भेजी गई, जिसे नेपाल में सक्रिय एजेंटों ने 4 से 5 प्रतिशत कमीशन पर निकालकर सीधे छांगुर बाबा तक पहुंचाया। इसके लिए कैश डिपॉजिट मशीन (CDM) का भी उपयोग किया गया।
जांच में सामने आया है कि छांगुर बाबा की करीबी सहयोगी नीतू से नसरीन बनी महिला एजेंट के पास कुल आठ बैंक खाते हैं, जिनमें 2021 की शुरुआत से जून 2021 के बीच लगभग 13.90 करोड़ रुपये जमा किए गए। यह रकम संदिग्ध मानी जा रही है। इसी तरह बाबा के एक अन्य सहयोगी नवीन घनश्याम रोहरा के नाम पर भी छह बैंक अकाउंट्स मिले हैं। इनमें से दो खातों में कुल 34.22 करोड़ रुपये विदेशी स्रोतों से जमा हुए हैं। वहीं, SBI के एक अकाउंट में सीधे विदेश से 6 लाख रुपये भेजे जाने की पुष्टि हुई है। UP News
बाबा के विदेशी नेटवर्क की तह तक जाने के लिए ATS और अन्य जांच एजेंसियां अब संयुक्त रूप से नेपाल और खाड़ी देशों में खोले गए बैंक खातों की पड़ताल कर रही हैं। शारजाह, दुबई और मशरेक सिटी में बाबा या उनके सहयोगियों के नाम से खोले गए खातों का विवरण अभी तक भारतीय एजेंसियों को प्राप्त नहीं हुआ है। एटीएस अब पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान इन खातों की जानकारी जुटाने की कोशिश में है।
नीतू/नसरीन के खाते : BOB (57330100011247): विदेश से 5 करोड़ की ट्रांजैक्शन ,अन्य खातों में Paytm, ICICI, HDFC, SBI में कुल ट्रांजैक्शन 13.9 करोड़ के करीब ।
नवीन रोहरा के खाते : BOB (4070100023881): 16.22 करोड़ रुपये जमा । BOB (4070100023882): UAE से विदेशी फंडिंग व ट्रांसफर । HDFC (50200062588062): 2021 से 2024 के बीच 7.6 करोड़ रुपये का लेनदेन अन्य खातों में लाखों रुपये विदेशी खातों में भेजे जाने की पुष्टि । UP News