विज्ञापन
UP Crime News : उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम ने इटावा जिले के बसरेहर थाना क्षेत्र में बड़े साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश किया है। इस मामले में इटावा जिले के रहने वाले चार सगे भाई गिरफ्तार किए गए हैं।

UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस ने साइबर फ्रॉड तथा डिजिटल अरेस्ट के एक बड़े गिरोह को पकड़ा है। मजेदार बात यह है कि इस गिरोह को उत्तर प्रदेश के चार सगे भाई चला रहे थे। यें चारों सगे भाई लोगों को अपने जाल में फंसाकर डिजिटल अरेस्ट के द्वारा करोड़ों रूपए की ठगी कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने इन चारों भाइयों के कब्जे से 91 लाख 18 हजार रूपए बरामद किए हैं। यह पैसा इन भाइयों ने लोगों को डिजिटल अरेस्ट करके वसूला था।
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले का है मामला
यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के इटावा जिले का है। उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम ने इटावा जिले के बसरेहर थाना क्षेत्र में बड़े साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश किया है। इस मामले में इटावा जिले के रहने वाले चार सगे भाई गिरफ्तार किए गए हैं। इटावा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव ने इस गिरफ्तारी की जानकारी एक प्रेस कांफ्रेंस में दी है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए गिरोह के सदस्यों से 30 लाख 60 हजार रूपए नगद तथा 60 लाख रूपए से अधिक बैंक खातों के जरिए जब्त किए गए हैं। UP News
उत्तर प्रदेश पुलिस ने चैंकिंग के दौरान दबोचा
उत्तर प्रदेश के IPS अधिकारी बृजेश श्रीवास्तव इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हैं। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल की रात चेकिंग के दौरान दो बाइक पर सवार चार लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर लोहिया नहर पुल के पास से चारों को दबोच लिया। पूछताछ में सामने आया कि सतीश नाम का युवक पानीपत में साइबर ठगों के संपर्क में आया था। वहीं से ठगी के तरीके सीखकर गांव लौटा और मोबाइल से धोखाधड़ी शुरू कर दी। बाद में उसने अपने तीन भाइयों को भी साथ मिला लिया। आरोपी डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन गेम के नाम पर लोगों से रकम हड़पते थे। ठगी का पैसा सीधे अपने खाते में न लेकर दूसरे खातों में ट्रांसफर कराते थे। इनके पास से 30.60 लाख रुपये नकद और डिजिटल खातों से 60 लाख से अधिक की रकम जब्त की गई है। कुल बरामदगी 91.18 लाख रुपये की है। मुख्य आरोपित सतीश कुमार के खिलाफ विभिन्न राज्यों में ठगी के 20 मामले दर्ज हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस को ऑनलाइन ठगी में बैंककर्मियों की मिलीभगत की भी आशंका है। इस एंगल से जांच शुरू कर दी गई है। UP News:
विज्ञापन