पीएम आवास योजना से कैसे मिलेगा अपना घर? सरकार देती है लाखों की मदद

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार जरूरतमंद लोगों को मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता देती है। इसी कड़ी में योगी आदित्यनाथ ने 16 मार्च को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 की पहली किस्त जारी कर दी है, जिससे हजारों पात्र लाभार्थियों को अपना घर बनाने में मदद मिलेगी।

awas (2)
प्रधानमंत्री आवास योजना
locationभारत
userयोगेन्द्र नाथ झा
calendar16 Mar 2026 07:15 PM
bookmark

UP News : अगर आप शहर में रहते हैं और अभी तक आपका खुद का पक्का घर नहीं है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार जरूरतमंद लोगों को मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता देती है। इसी कड़ी में योगी आदित्यनाथ ने 16 मार्च को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 की पहली किस्त जारी कर दी है, जिससे हजारों पात्र लाभार्थियों को अपना घर बनाने में मदद मिलेगी। नरेंद्र मोदी सरकार ने जून 2015 में प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराना है। सरकार इसके तहत लाभार्थियों को मकान निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

किन लोगों को मिलता है योजना का लाभ

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 का लाभ उन परिवारों को दिया जाता है जिनके पास कहीं भी पक्का मकान नहीं है। इस योजना के तहत मुख्य रूप से तीन वर्गों को शामिल किया गया है: 

* आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 

* निम्न आय वर्ग 

* मध्यम आय वर्ग 

इन वर्गों के शहरी परिवार इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आय सीमा में किया गया बदलाव

सरकार ने योजना के दूसरे चरण में आय सीमा में भी बदलाव किया है। पहले जहां आय सीमा 3 लाख रुपये तक थी, उसे बढ़ाकर अब 6 लाख रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों को इस योजना में प्राथमिकता दी जाती है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति को आधिकारिक वेबसाइट पीएमएवाईएमआईएस.जीओवी.इन पर जाकर आवेदन करना होता है।

आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार है:

1. वेबसाइट पर जाकर राज्य का चयन करें।

2. अपनी आय और श्रेणी से जुड़ी जानकारी भरें।

3. यह जानकारी दें कि आपके पास पक्का घर है या नहीं।

4. आधार नंबर और आधार पर दर्ज नाम भरें।

5. ओटीपी सत्यापन के बाद आवेदन सबमिट करें।

इसके बाद दस्तावेजों की जांच की जाती है। यदि आवेदक पात्र पाया जाता है, तो उसे योजना का लाभ प्रदान किया जाता है।


अगली खबर पढ़ें

बरेली में भरी पंचायत में दामाद ने सास और साले को चाकू से गोद डाला, दोनों की मौत

बरेली जिले में सोमवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रहपुरा चौधरी गांव में पंचायत के दौरान एक युवक ने अपनी सास और साले पर चाकू से हमला कर दिया। इस दर्दनाक हमले में दोनों की मौत हो गई, जबकि आरोपी की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

police (10)
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे
locationभारत
userयोगेन्द्र नाथ झा
calendar16 Mar 2026 06:15 PM
bookmark

UP News : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में सोमवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रहपुरा चौधरी गांव में पंचायत के दौरान एक युवक ने अपनी सास और साले पर चाकू से हमला कर दिया। इस दर्दनाक हमले में दोनों की मौत हो गई, जबकि आरोपी की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पंचायत के दौरान हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक आरोपी अफसर खान का अपनी पत्नी साइमा से काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए सोमवार को गांव में पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान आरोपी ने अचानक चाकू निकालकर अपनी सास आसमां (54) और साले आदिल (20) पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हमले के बाद परिजन घायलों को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने सास और साले को मृत घोषित कर दिया। बीच-बचाव के दौरान आरोपी की पत्नी भी घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

मौके से फरार हुआ आरोपी

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अफसर खान मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। 

पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। एसएसपी अनुराग आर्या ने बताया कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।


अगली खबर पढ़ें

मामी के प्यार में पागल हो गया भांजा, सारी हदें पार कर दी

उत्तर प्रदेश के संभल से एक चौंकाने वाली खबर आई है। उत्तर प्रदेश की चौंकाने वाली खबर यह है कि एक युवक अपनी सगी मामी के प्यार में पागल हो गया। सगी मामी से प्यार करने वाले भांजे ने प्यार में पागल होकर सारी हदें पार कर दी।

संभल हत्याकांड
संभल हत्याकांड
locationभारत
userआरपी रघुवंशी
calendar16 Mar 2026 05:46 PM
bookmark

UP News : उत्तर प्रदेश के संभल से एक चौंकाने वाली खबर आई है। उत्तर प्रदेश की चौंकाने वाली खबर यह है कि एक युवक अपनी सगी मामी के प्यार में पागल हो गया। सगी मामी से प्यार करने वाले भांजे ने प्यार में पागल होकर सारी हदें पार कर दी। मामी के साथ शादी करने की जिद पर अड़े हुए भांजे ने पागलपन में अपनी पत्नी की हत्या कर डाली। मामी के प्यार का जुनून उसके सिर पर इस कदर सवार था कि उसने अपनी जान लेने का भी प्रयास किया।

उत्तर प्रदेश के संभल का है यह पूरा मामला

सगी मामी के प्यार में पागल हो जाने का यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के संभल का है। आपको बता दें कि अमरोहा जिले के आलमपुर गांव के निवासी नफीस का बदायूं जिले के उगैती निवासी नजमा के साथ 15 साल पहले निकाह हुआ था। बीते चार साल पहले दोनों लोग संभल के हयातनगर थाना इलाके के सरायतरीन कस्बे में किराए के मकान में रहने लगे थे। नफीस घर से कुछ ही दूर पर मेडिकल स्टोर की दुकान संचालित करता था। इसी बीच बीते दो साल से नफीस का अपनी ही मामी के साथ प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। लेकिन जब दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की कहानी नफीस की पत्नी नजमा को पता लगी तो विवाद शुरू हो गया। पत्नी के विरोध के बाद भी नफीस ने अपनी मामी को साथ रखने की ठान ली। इसके बाद नफीस की पत्नी नजमा नाराज होकर अपने चार बच्चों के साथ संभल सदर कोतवाली क्षेत्र के मंडी किशन दास सराय में किराए के मकान में रहने लगी थी। रविवार 15 मार्च 2026 की रात को करीब 11 बजे नफीस अपनी पत्नी नजमा के मकान पर पहुंचा और फिर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी बीच नफीस ने बच्चों के सामने ही अपनी पत्नी नजमा की कैंची घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी और फिर खुद को भी कैंची मारकर सुसाइड करने का प्रयास किया। 

पड़ोसियों ने बचाया पागल प्रेमी को

उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि शोर मचता हुआ देखकर घर में पहुंचे पड़ोसियों ने युवक को आत्महत्या करने से रोक लिया। इसी बीच घटना की जानकारी मिलने पर संभल सदर कोतवाली प्रभारी गजेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जहां घायल हत्यारे को तुरंत संभल जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। साथ ही पुलिस ने मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त की गई कैंची बरामद की है। पुलिस अब घटना की जांच पड़ताल कर रही है और इसी के साथ नफीस की प्रेमिका मामी से भी अब पुलिस पूछताछ करेगी। मृतक आशा वर्कर महिला नजमा की सहयोगी महिला का कहना है कि पति-पत्नी के बीच 2 साल से लगातार झगड़ा चल रहा था। नजमा अपने पति के साथ रहना चाहती थी लेकिन पति अपने साथ नहीं रखना चाहता था। क्योंकि वह अपनी मामी के साथ दूसरा निकाह करना चाह रहा था। UP News