विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के करोड़ों राशन कार्डधारकों को बड़ी राहत देते हुए जून माह के नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण की अवधि बढ़ा दी है। अब पात्र लाभार्थी 15 जून तक सरकारी राशन की दुकानों से अपना खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे। पहले यह प्रक्रिया 10 जून तक पूरी की जानी थी।

UP News : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के करोड़ों राशन कार्डधारकों को बड़ी राहत देते हुए जून माह के नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण की अवधि बढ़ा दी है। अब पात्र लाभार्थी 15 जून तक सरकारी राशन की दुकानों से अपना खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे। पहले यह प्रक्रिया 10 जून तक पूरी की जानी थी। जानकारी के अनुसार, कई जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर राशन वितरण कार्य पूरा होने में कठिनाई जताई थी। इसके बाद शासन स्तर पर स्थिति की समीक्षा की गई और खाद्य एवं रसद विभाग ने वितरण अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया। प्रमुख सचिव एवं खाद्य आयुक्त रणवीर प्रसाद की ओर से इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। UP News
खाद्य एवं रसद विभाग के नए आदेश के तहत प्रदेश की सभी उचित दर की दुकानों पर 15 जून तक राशन का वितरण जारी रहेगा। इससे उन लाभार्थियों को भी सुविधा मिलेगी जो किसी कारणवश अब तक अपना राशन प्राप्त नहीं कर पाए हैं। दें कि जून माह के लिए खाद्यान्न वितरण अभियान 25 मई से शुरू किया गया था। विभाग ने निर्देश दिया है कि राशन वितरण का कार्य प्रतिदिन सुबह छह बजे से लेकर रात नौ बजे तक संचालित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों को सुविधा मिल सके। अंत्योदय अन्न योजना के लाभार्थियों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम खाद्यान्न दिया जाएगा, जिसमें 14 किलोग्राम गेहूं और 21 किलोग्राम चावल शामिल हैं। वहीं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को प्रति यूनिट दो किलोग्राम गेहूं और तीन किलोग्राम चावल नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। UP News
राशन वितरण से जुड़ी किसी भी समस्या या अनियमितता की शिकायत लाभार्थी विभाग के टोल-फ्री नंबर 1967 और 1800-1800-150 पर दर्ज करा सकते हैं। शिकायतों की जांच के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने राशन वितरण व्यवस्था में पोर्टेबिलिटी की सुविधा भी जारी रखी है। इसके तहत लाभार्थी अपने क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि राज्य की किसी भी उचित दर की दुकान से अपना राशन प्राप्त कर सकेंगे। इससे प्रवासी श्रमिकों और अन्य जरूरतमंद लोगों को विशेष सुविधा मिलेगी। UP News
प्रदेश में वर्तमान समय में लगभग 3.64 करोड़ राशन कार्ड सक्रिय हैं, जिनके माध्यम से करीब 14.62 करोड़ लोगों को हर महीने खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र परिवार खाद्यान्न से वंचित न रहे और सभी लाभार्थियों तक समय पर राशन पहुंचे। विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु बनाए रखा जाए तथा लाभार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। UP News
विज्ञापन