विज्ञापन
UP News: पुलिस टीम को चेकिंग के दौरान संदिग्ध ऑटो दिखा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन ड्राइवर ने ऑटो मोड़ कर भागने लगा।

UP News: मॉल में काम करने वाली युवती से गैंगरेप के मुख्य आरोपी उपदेश लोधी उर्फ गहना को आधी रात को हुई एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली पैर में लगते ही वह गिड़िगड़ा कर माफी मांगने लगा।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक निगोहां थाना क्षेत्र के रामादेई खेड़ा गांव में गुरुवार रात को मुठभेड़ हुई। पुलिस टीम को चेकिंग के दौरान संदिग्ध ऑटो दिखा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन ड्राइवर ने ऑटो मोड़ कर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया। कुछ दूरी पर ही बैलेंस बिगड़ने से ऑटो पलट गया। उसमें से निकले युवक ने पैदल भागते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली उसके बाएं पैर में लगी। वह घायल हो गया। युवक की पहचान थानाक्षेत्र के रंजीत खेड़ा मजरे विरसिंहपुर के राम मिलन के बेटे उपदेश लोधी उर्फ गहना (26) के रूप में हुई।
31 मई को हुआ था युवती से गैंगरेप
बीती 31 मई की शाम को मॉल से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही 19 साल की युवती तेलीबाग चौराहे से उपदेश के ऑटो में बैठी थी। रास्ते में अन्य सवारियों के उतर जाने के बाद आरोपी और उसके साथी ने ऑटो को गौतमखेड़ा के सुनसान जंगलों की तरफ मोड़ दिया फिर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान सामने से आ रही एक कार की हेडलाइट देखकर आरोपी घबरा गए और पीड़िता को वहीं छोड़कर भाग निकले. डरी हुई युवती ने कार सवार से मदद मांगी और 1 जून को मुकदमा दर्ज कराया गया। लोधी के साथी की तलाश की जा रही है।
आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा, एक कारतूस और मौके से 2 खोखे बरामद किए हैं। वारदात में इस्तेमाल ऑटो भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि लोधी के खिलाफ रायबरेली के महाराजगंज थाने में 2023 में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमे हैं। UP News:
विज्ञापन