Gorakhpur: CM Yogi के शहर गोरखपुर में हुई दरिन्दगी, 9वीं की छात्रा से हुआ गैंग रेप, बन्धक बनाकर 5 दिरिन्दों ने कुचल डाला मासूम को
Gorakhpur News
भारत
RP Raghuvanshi
01 Jul 2022 03:49 AM
Gorakhpur News:गोरखपुर से 9वीं क्लास की एक नाबालिग छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। छात्रा स्कूल से दोस्त के साथ कुसम्ही जंगल घूमने आई थी। वहीं, 5 लड़कों ने दोनों को घेर लिया। लड़कों ने छात्रा के दोस्त से मारपीट की। उसको भगा दिया। इसके बाद छात्रा को पकड़ लिया और पेड़ से बांध किया। शोर न मचा पाए। इसके लिए मुंह में कपड़ा ठूंसा। फिर रेप किया। छात्रा बेहोश हो गई।
मारपीट से घबराया दोस्त जंगल से भागकर हाईवे पर पहुंचा। वहां पुलिस की एक गाड़ी जाते हुए दिखी। उसने उनको रोका। पूरी घटना बताई। पुलिस युवक के साथ मौके पर पहुंची। वहां छात्रा बेहोश हालत में मिली।
जबकि सभी आरोपी मौके से भाग गए थे। पुलिस कर्मी छात्रा को अस्पताल ले गए। यह वारदात 27 जून की है। SP सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि एक नाबालिग समेत 3 आरोपियों को पकड़ लिया। 2 की तलाश जारी है। (Gorakhpur)
Gorakhpur: पास के गांव में रहती है लड़की
[caption id="" align="aligncenter" width="648"] Source From- Dainik Bhaskar[/caption]
पुलिस ने बताया कि छात्रा पास के एक गांव की रहने वाली है। छात्रा के बयान और पिता की तहरीर पर पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। जिन तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। उनकी पहचान भोलू उर्फ विशाल यादव निवासी खोराबार, सुरेंद्र पासवान निवासी खोराबार और हाटा कुशीनगर के एक नाबालिग के रूप में हुई। Gorakhpur
चिल्ला न सके, इसलिए मुंह में कपड़ा ठूंसा
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया, "क्लास में साथ पढ़ने वाले दोस्त के साथ घूमने गई थी। वह जा रहे थे, तभी 5 युवक वहां पहुंच गए। दोनों को घेर लिया। वह चीख न सके। इसके लिए दरिंदों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।" (Gorakhpur)
>> यह भी पढ़े:- Noida : उदयपुर के तालिबानियों का वीडियो लाइक करने पर जेल भेजा