विज्ञापन
प्रदेश का बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेस-वे अब तैयार है और 29 अप्रैल को इसका औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। यह हाई-स्पीड कॉरिडोर राज्य के पश्चिमी हिस्से को पूर्वी क्षेत्र से जोड़ते हुए कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को नई दिशा देगा।

UP News : उत्तर प्रदेश का बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेस-वे अब तैयार है और 29 अप्रैल को इसका औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। यह हाई-स्पीड कॉरिडोर राज्य के पश्चिमी हिस्से को पूर्वी क्षेत्र से जोड़ते हुए कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को नई दिशा देगा। इस मेगा प्रोजेक्ट का उद्घाटन नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा, जिससे यह परियोजना राष्ट्रीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण बन गई है। UP News
मेरठ से प्रयागराज तक फैला यह एक्सप्रेस-वे लगभग 594 किलोमीटर लंबा है। करीब 36 से 37 हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह परियोजना उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक है। इस एक्सप्रेस-वे के शुरू होने के बाद यात्रा समय में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। जहां पहले मेरठ से प्रयागराज पहुंचने में 10 से 12 घंटे लगते थे, अब यह दूरी महज 4 से 6 घंटे में पूरी हो सकेगी। UP News
फिलहाल एक्सप्रेस-वे को 6 लेन में तैयार किया गया है, जिसे भविष्य में 8 लेन तक बढ़ाया जा सकेगा। यह डिजाइन आने वाले वर्षों में बढ़ती ट्रैफिक जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस परियोजना की एक खास विशेषता शाहजहांपुर के पास बनाई गई एयरस्ट्रिप है। यह आपातकालीन परिस्थितियों में लड़ाकू विमानों के लैंडिंग और टेकआॅफ के लिए उपयोगी होगी, जिससे इसकी रणनीतिक अहमियत भी बढ़ जाती है। यह हाई-स्पीड कॉरिडोर मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज जैसे 12 जिलों को जोड़ता है। UP News
विज्ञापन