युवक का कहना है कि पड़ोस के गांव की एक लड़की से वह पिछले पांच साल से प्रेम करता है और उससे शादी करना चाहता है।

UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र गुरुवार शाम हड़कंप मच गया। एक युवक बिजली के टावर पर चढ़ गया। उसने खुद ही इस बात की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस के आने पर नीचे उतरने से इनकार कर दिया।
सौरभ सरोज (21) पेंटिंग का काम करता है और पुरबपुर गांव का रहने वाला है। उसका कहना है कि पड़ोस के गांव की एक लड़की से वह पिछले पांच साल से प्रेम करता है और उससे शादी करना चाहता है, लेकिन घरवाले तैयार नहीं हैं।
सौरभ ने गुरुवार को अपनी प्रेमिका को फोन कर शादी के बारे में पूछा लड़की ने कहा कि उसके घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं हैं। इसके बाद वह शाम करीब छह बजे प्रेमिका के गांव के पहुंचा। प्रेमिका के घर से करीब 500 मीटर पहले बिजली के टावर पर चढ़ गया।
सौरभ जब टावर पर चढ़ गया तो उसने खुद ही 112नंबर पर पुलिस को फोन कर यह जानकारी दी। उसने बताया कि वह अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता है और इसलिए टावर पर चढ़ा है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सौरभ को नीचे आने के लिए कहा लेकिन उसने उतरने से मना कर दिया। करीब आधे घंटे तक पुलिस उसे समझाती रही तब वह नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ। पुलिस मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन