GHAZIABAD GDA BIG NEWS: जीडीए में 19 इंजीनियरों का तबादला
GHAZIABAD GDA BIG NEWS
भारत
चेतना मंच
31 Jan 2023 08:06 PM
GHAZIABAD GDA BIG NEWS: गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में बड़े पैमाने पर इंजीनियरों के तबादले किये गए है। कुछ जूनियर इंजीनियरों की प्रोन्नति करके उन्हेंं सहायक अभियंता पद से नवाजा गया है। इस बाबत जीडीए अफसर कहते हैं कि कार्य को चुस्त दुरूस्त करने के लिए यह कदम उठाया गया है। तबादले का आदेश जीडीए की ओएसडी गुंजा सिंह ने जारी किए हैं।
GHAZIABAD GDA BIG NEWS
अधिशासी अभियंता आलोक रंजन को पूर्व से आवंटित कामों के साथ मेट्रो एवं एंटी भू माफिया, अधिशासी अभियंता आरके सिंह को पूर्व से आवंटित काम के साथ खेल एवं केंद्रीय स्टोर तथा अवर अभियंता से सहायक अभियंता पद पर प्रोन्नत सुनील कुमार सैनी को डिवीजन 6, दिनेश कुमार उप्रेती को डिवीजन 3, बलबंत सिंह को डिवीजन 1, दान सिंह मेहरा को डिवीजन 4 के साथ केंद्रीय स्टोर, खेल, स्टोर कम्प्यूटर हार्ड वेयर व साफ्ट वेयर, अजय वर्मा को डिवीजन 4 के स्थान पर डिवीजन 3 एवं मेट्रो के साथ एंटी भू माफिया, राजीव खुराना को प्रवर्तन जोन 7, अजीत कुमार सिंह को प्रवर्तन जोन 4 एवं सहायक अभियंता शिव कुमार शर्मा को प्रवर्तन जोन 3 एवं सहायक अभियंता धनन्जय को मास्टर प्लान के साथ हाईटेक/इंटीग्रेटिड टाउनशिप, सहायक अभियंता अनुज कुमार को डिवीजन 5 के साथ अनुरक्षण एवं पूल का दायित्व दिया गया है।
अवर अभियंता अखिलेश कुमार को डिवीजन 2 से प्रवर्तन जोन 1 एवं अवर अभियंता श्याम किशोर श्रीवास्तव को डिवीजन से मास्टर प्लान विभाग में अटैच कर दिया गया। अवर अभियंता विजय सिंह चौहान को प्रवर्तन जोन 3, अवर अभियंता अनिल कुमार सिंह कोे डिवीजन 4 के साथ प्रवर्तन जोन 4 एवं चंद्र मौली पांडेय डिवीजन 4 के साथ-साथ प्रवर्तन जोन 4 एवं अवर अभियंता महेश कुमार श्रीवास्तव को प्रवर्तन जोन छह एवं विरेंद्र प्रताप सिंह को डिवीजन 5 में तैनाती दी गई है।