Ghaziabad News : नैतिक शिक्षण एवं योग शिविर में बच्चो का हुआ सम्मान
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 08:53 PM
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 08:53 PM
Ghaziabad : गाजियाबादः दिगंबर जैन महासमिति की ओर से आयोजित नैतिक शिक्षण एवं योग शिविर का रविवार को कविनगर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में समापन हो गया। शिविर में बच्चों ने योग के साथ नैतिक शिक्षा भी प्राप्त की। शिविर के अंतिम बच्चों की परीक्षा हुई जिसमें भाग ग्रुप ए में अंजली जैन ने पहला व अचल जैन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप बी में प्रियल जैन पहले व स्वर्णिमा जैन दूसरे स्थान पर रही। संस्था के अध्यक्ष प्रदीप जैन ने बताया कि नैतिक शिक्षण समिति दरियागंज दिल्ली व सन्मति पाठशाला के सहयोग से शिविर का आयोजन किया गया। वीणा जैन, शारदा जैन, रीता जैन, प्रीति जैन, प्रणति रिचा जैन, स्वाति जैन को पाठशाला में सहयोग देने, तेज प्रताप जैन, जंबू प्रसाद जैन, अशोक गोयल जैन, सुशील जैन, सुनील जैन, विनय जैन, एन सी जैन, अजय विजय जैन, बीएस जैन, भूपेंद्र राजू, राजेंद्र, दीपक, रविंद्र को शिविर में सहयोग देने के लिए सम्मानित किया गया। प्रशांत जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।