
Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद के साहिबाबाद में CISF में तैनात एक दरोग़ा ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक़ श्याम पार्क मेट्रो स्टेशन पर तैनात एएसआई विनोद कुमार ने अपनी ही सर्विस रिवाल्वर से कनपटी पर सटाकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह 55 साल के थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दरोगा द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना ऋषिकेश में रहने वाले दरोग़ा बेटे और पत्नी को सूचना दी गई। परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां पर पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव को उनके सुपुर्द कर दिया गया। परिजन शव लेकर परिजन ऋषिकेश के लिए चले गए।
पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिस कारण दरोगा द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन फिर भी पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज ने कब्जे में ले लिया है। साहिबाबाद पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है।