साहिबाबाद के रैपिडेक्स स्टेशन पहुंचे सीएम योगी, किया निरीक्षण
Ghaziabad News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 11:17 PM
गाजियाबाद। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरटीटीएस कोरिडोर के 17 किलोमीटर लम्बे प्राथमिक रूट की सौगात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 16 अक्टूबर को देंगे। रैपिडेक्स रेल को शुरू करने से पहले की गई तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज दोपहर बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साहिबाबाद में बनाए गए रैपिडेक्स स्टेशन पहुंचे तथा अधिकारियों से तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र से सांसद जनरल वी.के. सिंह व अन्य मौजूद रहे। इस दौरान सीएम ने स्टेशन, रैपिडेक्स ट्रेन का भी निरीक्षण किया।
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरटीटीएस कोरिडोर पर साहिबाबाद से दुहाई तक ट्रैक तैयार हो गया है। इस ट्रैक पर रैपिडेस्क ट्रेन का संचालन जल्द शुरू किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 अक्टूबर को यह ट्रैक जनता को समर्पित करेंगे। आज दोपहर उप्र के सीएम योगी आदित्यनाथ साहिबाबाद स्थित स्टेशन पहुंचे। उन्होंने यहां स्टेशन कंट्रोल प्रबंधन, संचालन, ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर तथा सिग्नल व ट्रेन कंट्रोल सिस्टम आदि के बारे में जानकारी ली। यहां पर यात्रियों की सुविधा को लिए उपलब्ध कराई गई व्यवस्था का भी उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली।
सीएम योगी देखेंगे प्रजेंटेशन
सीएम योगी हिंडन एयरफोर्स (Hindon Air Force) से तैयारियों का निरीक्षण करने रैपिडेक्स स्टेशन साहिबाबाद पहुंचे, जहां से एनसीआरटीसी के अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम को लेकर तैयार किया गया प्रजेंटेशन देखा। सीएम योगी (CM Yogi) के कार्यक्रम को लेकर आज गाजियाबाद Ghaziabad में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कुछ स्थानों पर ट्रैफिक को डायबर्ट भी किया गया है।
सुबह छह से रात 11 बजे तक हो परिचालन
रैपिडएक्स का परिचालन सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक होगा। हर 15 मिनट पर रैपिडएक्स मिलेगी। एनसीआरटीसी के सीपीआरओ पुनीत वत्स ने बताया कि अभी शुरुआत में 15 मिनट के अंतराल में परिचालन किया जाएगा। यात्रियों की संख्या के अनुसार इसे बढ़ाया या घटाया भी जा सकता है।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।