Ghaziabad News : दीपावली पर हर्ष फायरिंग की तो खैर नहीं, रद्द होंगे शस्त्र लाइसेंस
Noida News
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:53 AM
Ghaziabad : गाजियाबाद। दीपों के त्योहार दीपावली पर आतिशबाजी और हर्ष फायरिंग से होने वाले प्रदूषण को थामने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। प्रशासन ने इस साल पटाखे बेचने के लिए लाइसेंस नहीं दिया है। 30 से अधिक लोगों द्वारा पटाखा बिक्री के लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने शस्त्र लाइसेंस धारकों को भी दीवाली पर हर्ष फायरिंग करने पर शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी है। ऐसा मामला संज्ञान में आने पर संबंधित के खिलाफ पुलिस द्वारा भी कार्रवाई की जाएगी।
Ghaziabad News :
बता दें कि अभी हाल ही में गाजियाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने एसएसपी को भेजे पत्र में कहा है कि शस्त्र लाइसेंस आवेदन पत्रों पर प्राप्त जांच रिपोर्ट का परीक्षण करने पर पाया गया कि ऐसे आवेदक, जिनके पास पहले से ही शस्त्र लाइसेंस हैं, उनके भी दूसरे शस्त्र लाइसेंस दिए जाने के लिए जांच कर संस्तुति रिपोर्ट कार्यालय में भेजी जा रही है। जबकि उन्होंने पहले से ही शस्त्र लाइसेंस ले रखे हैं। ऐसे व्यक्ति के दूसरे शस्त्र लाइसेंस के लिए किसी भी दशा में संस्तुति न करने के लिए कहा है।
Ghaziabad News :
सामान्यत आत्मरक्षा के लिए एक ही शस्त्र लाइसेंस की आवश्यकता होती है। लेकिन, इस बिंदु पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिस कारण वास्तविक शस्त्र लाइसेंस की आवश्यकता संबंधित प्रकरणों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। फिलहाल, गाजियाबाद जिला प्रशासन की ओर से दिवाली पर प्रदूषण की समस्या को देखते हुए हर्ष फायरिंग पर बैैन लगाने के लिए निर्देशित किया गया है।