Ghaziabad News : छात्र रोहन पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा प्रदर्शन: डॉ. रवि गौतम
Dr. Ravi Gautam, National President of Yuva Shakti Dal
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 02:17 PM
Ghaziabad News : गाजियाबाद। युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रवि गौतम ने बी.टेक के छात्र रोहन पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होने चेतावनी दी है कि यदि सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।
डॉ. रवि गौतम ने बताया कि बीते दिनों आरडी इंजीनियरिंग कालेज में बी.टेक के छात्र रोहन पर कुछ गुंडों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उन्होंने युवा शक्ति दल मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष विजय पाल गौतम को मोदीनगर के फफराना बस्ती स्थित रोहन के आवास पर उसका हाल जानने के लिए भेजा था। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
डा. रवि गौतम ने बताया कि रोहन के साथ मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने वरुण और विलास नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन, इस मामले में 20 अज्ञात आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शेष आरोपियो की गिरफ्तारी नहीं हुई तो उनका दल एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।