Ghaziabad News: रोटरी क्लब ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में कॉपियां वितरित कीं
भारत
RP Raghuvanshi
26 Nov 2025 05:51 AM
Ghaziabad : गाजियाबादः रोटरी के पांच क्लबों ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज विजयनगर में कॉपियां वितरित कीं। छात्राओं को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। जल संरक्षण की शपथ मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह ने दिलाई। उन्होंने कहा कि जल का संकट जिस तेजी से बढ रहा है, उसके चलते भविष्य में पानी की बूंद.बूंद के लिए तरसना पड सकता है। ऐसी स्थिति ना आए, इसके लिए हम सभी को जल संरक्षण करना चाहिए और उसका दुरूपयोग रोकना चाहिए। रोटरी क्लब गाजियाबाद रॉयल, रोटरी क्लब गाजियाबाद ज्ञानखंडए रोटरी क्लब राजनगर, रोटरी क्लब दिल्ली विनोद नगर व रोटरी क्लब प्रताप विहार के पदाधिकारियों ने कॉलेज की 450 छात्राओं को 4500 कॉपियां वितरित कीं। रोटरी क्लब गाजियाबाद रॉयल की अध्यक्ष नीलम त्यागी ने कहा कि जरूरतमंद छात्र.छात्राओं की सेवा का कार्य लगातार चलता रहेगा। यशीबाला, रेनू त्यागी, राहुल त्यागी, ज्योति रसावत, निधि बंसल आदि भी मौजूद रहे।