Ghaziabad News : एकलव्य शूटिंग अकैडमी के निशानेबाजों ने दो स्वर्ण समेत चार पदकों पर लगाए निशाने
Shooters of Eklavya Shooting Academy targeted four medals including two gold
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:19 AM
Ghaziabad News : गाजियाबादः एकलव्य शूटिंग अकैडमी भागीरथ पब्लिक स्कूल के निशानेबाजों ने स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में चार पदकों पर निशाना लगाया। इनमें से तीन पदक इंटरनेशनल निशानेबाज पवन यादव ने जीते व एक पदक वाजिद ने उधार की पिस्टल से जीता। अकैडमी के कोच रईस मलिक ने बताया कि दिल्ली में 17 सितंबर से 24 सितंबर तक 45 वीं उत्तर प्रदेश स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप हुई थी। चैंपियनशिप में पवन यादव ने ण्32 बोर सेंटर फायर पिस्टल 25 मीटर आईएसएसएफ सीनियर मेन वर्ग में 600 में से 569 निशाने लगाकर स्टेट रिकॉर्ड स्कोर बनाया व स्वर्ण पदक जीता। वहीं ण्22 बोर 50 मीटर फ्री पिस्टल आईएसएसएफ सीनियर मेन वर्ग में 527 स्कोर के साथ स्वर्ण व ण्22 बोर 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल आईएसएसएफ सीनियर मेन वर्ग में 547 का स्कोर बनाकर रजत पदक जीता। वाजिद ने ण्22 बोर 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल जूनियर एनआर वर्ग में 300 में से 248 निशाने लगाकर रजत पदक जीता व 25 मीटर ण्22 बोर स्पोर्ट्स पिस्टल जूनियर मैन एनआर वर्ग तथा ण्22 बोर फ्री पिस्टल 50 मीटर मैन एनआर वर्ग में ऑल इंडिया के लिए क्वालीफाई भी किया।