GHAZIABAD NEWS: पन्नी में भरकर बेचता था कच्ची शराब, दबोचा गया
GHAZIABAD NEWS
भारत
चेतना मंच
08 Feb 2023 07:57 PM
GHAZIABAD NEWS: गाजियाबाद। आबकारी विभाग की टीम ने एक व्यक्ति को पकड़ कर उसके पास से 32 लीटर अवैण्ध कच्ची शराब बरामद किया है। पकड़ा गया आरोपी लाइसेंसी शराब की दुकान बंद होने के बाद बच्ची शराब को पन्नी में भरकर 40 से 50 रुपए थैली में बेचता था।
GHAZIABAD NEWS
होली का पर्व नजदीक है इस पर जहरीली व कच्ची शराब की बिक्री रोकने लिए आबकारी विभाग ने कमर कस ली है। चेकिंग अभियान के साथ ही अपना मुखबिर तंत्र भी सक्रिय कर दिया है। आबकारी विभाग की टीम ने एक ऐसे ही तस्कर को गिरफ्तार किया है जो लोनी क्षेत्र में लाइसेंसी शराब की दुकान बंद होने के बाद कच्ची शराब को पन्नी में भरकर 40 से 50 रुपए थैली में बेचता था।
जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आबकारी निरीक्षक अनुज वर्मा, अभय दीप सिंह, राकेश त्रिपाठी की संयुक्त टीम द्वारा सोमवार देर शाम को टीलामोड़ थाना क्षेत्र में दबिश दी गई। दबिश के दौरान तस्कर अशोक पुत्र स्व. निर्मल निवासी औरंगाबाद रिस्तल टीलामोड़ को गिरफ्तार किया। उसके पास से 32 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया। पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना टीला मोड़ में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।