GHAZIABAD NEWS: गालंद में 1400 करोड़ की लागत से बनेगा वेस्ट एनर्जी प्लांट
GHAZIABAD NEWS
भारत
चेतना मंच
14 Feb 2023 05:56 PM
GHAZIABAD NEWS: गाजियाबाद। नगर निगम नीदरलैंड की जीसी इंटरनेशनल कंपनी के साथ मिलकर गालंद में 1400 करोड़ रुपये की लागत से वेस्ट एनर्जी प्लांट बनाएगा। इससे कचरे का नि:शुल्क निस्तारण होगा। भाप और बिजली का भी सर्जन किया जाएगा। इसके लिए नगर आयुक्त ने विदेशी प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर प्लान तैयार किया। इसकी टीपीडी 2500 मिट्रीक टन रहेेेेेेेगी।
GHAZIABAD NEWS
नगर आयुक्त ने बताया कि गालंद मे बनने वाले वेस्ट एनर्जी प्लांट के लिए लगातार तैयारी चल रही है। जिसके लिए योजना भी बनाई जा रही है। इस क्रम में जिलाधिकारी हापुड़ तथा पुलिस अधीक्षक हापुड़ से भी वार्ता चल रही है। गाजियाबाद के कचरे का स्थाई समाधान कराने के लिए वेस्ट एनर्जी प्लांट को स्थापित किया जाएगा। जिसका लगातार प्रयास किया जा रहा है। मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी द्वारा संबंधित टीम के साथ समय-समय पर बाउंड्री वाल की कार्यवाही कराने के लिए प्रयास चल रहा है। जल्द ही सफलता मिलने के उपरांत कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी।
नगर आयुक्त ने कहा कि प्रतिदिन सर्जन होने वाले 1400 से 1500 मेट्रिक टन कूड़े की गुणवत्ता को लेकर भी योजना बनाई जा रही है। जिसके क्रम में कूड़े की गुणवत्ता मात्रा क्लोरिक वैल्यू आदि के लिए भी आईआईटी जैसी प्रतिष्ठित संस्था द्वारा सर्वे कराने की भी तैयारी चल रही है।
बैठक में जीसी इंटरनेशनल कंपनी के डायरेक्टर व अन्य प्रतिनिधि, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी व अन्य निर्माण की टीम उपस्थित रही।