ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन में आखिर क्या हुआ.. आइए जानें
Ghaziabad News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
31 Oct 2023 08:02 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
31 Oct 2023 08:02 PM
गाजियाबाद (चेतना मंच)। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन गाजियाबाद के लोहिया नगर स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित किया गया। परिचय सम्मेलन में ब्राह्मण परिवारों को एक दूसरे से मिलाने का कार्य किया गया। इस कार्यक्रम में 574 जोड़ों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया।
पीतांबर शर्मा ने ब्राह्मण गौरव पत्रिका का विमोचन किया
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष पंडित पीतांबर शर्मा ने ब्राह्मण गौरव पत्रिका का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मेलनों से समाज के लोगों को एकजुट होने तथा एक दूसरे से जान पहचान का अवसर मिलता है। महासभा द्वारा आयोजित किए गए परिचय सम्मेलन से विवाह योग्य युवक युवतियों को एक दूसरे को जानने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसी के तहत युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित कर लोगों को बेहतर प्लेटफार्म देने का कार्य किया गया है। युवक युवती परिचय सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारी आदेश शामिल हुए।
यह लोग रहे उपस्थित
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल दास शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जी के गौड़ के अलावा प्रदेश महामंत्री परमानंद शर्मा, रामकुमार शर्मा, मांगेराम शर्मा, रत्नबीर शर्मा, सुरेश शर्मा, विजय शर्मा, गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष जैनेंद्र शर्मा, महानगर अध्यक्ष सुभाष शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।