
Ghaziabad News: अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा गाजियाबाद के तत्वावधान में आयोजित ग्यारहवां परिचय सम्मेलन 13 नवंबर 2022 को श्रीकृष्ण भवन वैशाली गाजियाबाद में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में प्रगतिशील सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री, विधायक शिवपाल सिंह यादव होंगे।
जानकारी देते हुए कार्यक्रम के मुख्य संयोजक केपी सिंह यादव ने बताया कि सम्मेलन की अध्यक्षता समाज सेवी राजेन्द्र यादव करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री डी.पी.यादव, पूर्व राज्य मंत्री राकेश यादव, एटा के पूर्व सांसद कैलाश यादव, जितेंद्र यादव, प्रमोद चौधरी राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, अशोक यादव राष्ट्रीय महासचिव, कप्तान सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, चक्रपाणि यादव IAS, बिजेद्र यादव जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, उद्योगपति शिवकुमार यादव, एस.जे.यादव सहित कई अन्य प्रतिष्ठित लोग भाग लेंगे। इसके अलावा सम्मेलन युवक -युवतियों सहित यादव समाज के सैकड़ों लोग भाग लेंगे।
इस अवसर पर यादव वैवाहिक सम्मेलन समिति द्वारा प्रकाशित "यादव स्वयंवर" वैवाहिक परिचय -परिचायिका का विमोचन मुख्य अतिथि द्वारा किया जायेगा। इस पत्रिका में लगभग 1500 विवाह योग्य युवक-युवतियों के बायोडाटा प्रकाशित किये गए हैं। जिससे यादव समाज की वैवाहिक समस्या में सहयोग मिलेगा, समिति के सभी सदस्यों के प्रयास से सम्मेलन को सफल बनाने हेतु तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
Read More -