Ghaziabad News: यतेन्दर कसाना ने किया अखिलेश व जयन्त चौधरी का स्वागत
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:00 PM
Ghaziabad: गाजियाबाद। गाजियाबाद में कल समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल की संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करने के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव(Akhilesh yadav) और राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी(Jayant Chaudhary) का गाजियाबाद से लेकर गढ़ मुक्तेश्वर तक रोड शो का आयोजन किया। रोड शो में जगह-जगह स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम जगह जगह उमड़ रहा था, इसी कड़ी मे राष्ट्रीय लोकदल के नेता यतेंद्र कसाना, शुभेदू कौशिक प्रदीप शर्मा के द्वारा दोनों नेताओं का मोदीनगर के सीकरी रोड पर भव्य स्वागत किया गया।