उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्तिथ खोड़ा थाने में तैनात एक दरोगा पर युवती ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर अंकुर विहार थाने में दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

UP News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्तिथ खोड़ा थाने में तैनात एक दरोगा पर युवती ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर अंकुर विहार थाने में दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला सामने आने के बाद आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। दिल्ली की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती के मुताबिक, करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात दरोगा अंकित कटियार से हुई थी। उस समय अंकित कटियार अंकुर विहार थाने में तैनात था। युवती किसी काम से थाने पहुंची थी, जहां दोनों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। युवती का आरोप है कि इसी दौरान दरोगा ने उससे शादी करने की बात कही। शादी का भरोसा मिलने के बाद युवती भी इसके लिए तैयार हो गई। UP News
शिकायत क मुताबिक, नवंबर 2025 में दरोगा युवती को अंकुर विहार थाना क्षेत्र स्थित एक कमरे पर ले गया। आरोप है कि वहां उसने शादी का वादा दोहराते हुए युवती से संबंध बनाए। कुछ समय बाद दरोगा का तबादला खोड़ा थाने में हो गया। युवती का आरोप है कि इसके बाद उसने दरोगा से शादी करने के लिए कहा, लेकिन वह लगातार टालमटोल करता रहा। बाद में उसने शादी करने से इनकार कर दिया। शादी से इनकार किए जाने के बाद युवती ने अंकुर विहार थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी दरोगा से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उससे बात नहीं हो सकी। वहीं, खोड़ा थाने में भी पता किया गया तो वह ड्यूटी पर मौजूद नहीं मिला। UP News
मामले की जानकारी सामने आने के बाद उच्चाधिकारियों ने आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया है। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है और मामले से जुड़े आरोपों की जांच की जा रही है। सहायक पुलिस आयुक्त, अंकुर विहार, अमरदीप मौर्य ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि दरोगा को उच्चाधिकारियों ने निलंबित कर दिया है। मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। UP News
विज्ञापन