उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्तिथ राजनगर एक्सटेंशन इलाके में एक निर्माणाधीन मॉल के अंदर 7 वर्षीय बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

UP News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्तिथ राजनगर एक्सटेंशन इलाके में एक निर्माणाधीन मॉल के अंदर 7 वर्षीय बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। UP News
यह भी पढ़े : दलित छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड पर सियासत तेज, परिवार से मिले अखिलेश
पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई की रात करीब 1 बजे थाना नंदग्राम क्षेत्र में सूचना मिली कि राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक निर्माणाधीन मॉल में एक बच्ची का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम के साथ उच्च अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए।पुलिस ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। UP News
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि घटना से जुड़े अहम सुराग मिल सकें।
अधिकारियों के मुताबिक, कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभी मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। UP News
विज्ञापन