उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में साहिबाबाद साइट-4 स्थित सर्वो सेलिब्रेशन होटल में आग लगने की घटना सामने आई है। होटल में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

UP News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में साहिबाबाद साइट-4 स्थित सर्वो सेलिब्रेशन होटल में आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, होटल की सबसे ऊपरी मंजिल से धुआं निकलता दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और आग बुझाने का काम शुरू किया। फिलहाल आग लगने के कारणों और घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। UP News
यह भी पढ़ें : कानपुर में कारोबारी के साथ खेल ! लाखों रुपयों से भरा बैग गायब
साहिबाबाद साइट-4 स्थित होटल में आग लगने की सूचना से मौके पर दमकल विभाग की सक्रियता बढ़ गई। दमकलकर्मी आग को फैलने से रोकने और स्थिति पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रहे हैं। घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आने पर खबर को अपडेट किया जाएगा। UP News
विज्ञापन