GHAZIABAD GDA SAMACHAR: गाजियाबाद। कहते हैं आज के जमाने में किसी को राय देना ठीक नहीं है। राय देने वाला खुद फंस जाता है। इस तरह की ताजा घटना हुई है गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के एक जेई के साथ। राय देकर न सिर्फ वह जांच के दायरे में घिर गए हैं बल्कि, शासन के रडार पर भी आ गए हैं। जेई का नाम है बीडी शुक्ला।
GHAZIABAD GDA SAMACHAR
जेई महोदय, किसी व्यक्ति विशेष से पैसे के लेन देन एवं अनजान व्यक्ति को भवन निर्माण के लिए राय दे रहे थे। इस बातचीत का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद जीडीए के प्रवर्तन जोन 4 में तैनात रहे अवर अभियंता बीडी शुक्ला शासन की कार्रवाई के रडार पर आ गए है।
जीडीए सचिव के द्वारा जांच करने के साथ शासन को भेजी गई रिपोर्ट के बाद शासन के उप सचिव अजय कुमार सिंह ने बीडी शुक्ला को नोटिस थमा दिया है। नोटिस मिलने के 15 दिन के भीतर जबाव देने के लिए कहा गया है। शासन द्वारा अवर अभियंता को नोटिस जारी किए जाने के बाद जीडीए के अभियंताओं में हड़कंप मचा हुआ है। खासकर वह तमाम अभियंता दुविधा में हैं,जिनकी प्रवर्तन विभाग में तैनाती की गई है। मौजूदा में अवर अभियंता बीडी शुक्ला जीडीए के प्रवर्तन जोन 3 में तैनात है।