सावन माह की कांवड़ यात्रा को देखते हुए गाजियाबाद जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने जनपद के सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों को 4 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।

Ghaziabad News : सावन माह की कांवड़ यात्रा को देखते हुए गाजियाबाद जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने जनपद के सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों को 4 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। यह निर्णय कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़, यातायात व्यवस्था और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इस अवधि में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी तथा विभिन्न बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों में शिक्षण कार्य पूरी तरह बंद रहेगा। आदेश का पालन जिले के सभी शिक्षण संस्थानों के लिए अनिवार्य होगा। Ghaziabad News
जिला प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद के प्रमुख मार्गों पर बड़ी संख्या में शिवभक्तों का आवागमन रहेगा। कई सड़कों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन भी लागू रहेंगे। ऐसे में स्कूल खुलने की स्थिति में विद्यार्थियों और अभिभावकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए एहतियातन स्कूलों को निर्धारित अवधि तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। Ghaziabad News
जिलाधिकारी ने सभी स्कूल प्रबंधन और शिक्षण संस्थानों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और कांवड़ यात्रा के दौरान बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। Ghaziabad News
विज्ञापन