विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में बकरीद के दिन हुए सूर्या चौहान हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आतिफ और फरहान के रूप में हुई है।

UP News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में बकरीद के दिन हुए सूर्या चौहान हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आतिफ और फरहान के रूप में हुई है। पुलिस इनसे वारदात में उनकी भूमिका और साजिश के एंगल को लेकर गहन पूछताछ कर रही है। यह मामला 28 मई का है, जब आरोप है कि कुछ युवकों ने मिलकर सूर्या चौहान पर हमला कर उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी थी। घटना ने पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया था। UP News
जानकारी के मुताबिक, मुख्य आरोपी असद ने सूर्या से पहले एक अजीब सवाल किया था कि क्या उसने कभी बकरा कटते हुए देखा है। जब सूर्या ने इनकार किया, तो असद कथित तौर पर उसे यह कहकर साथ ले गया कि “चलो दिखाता हूं।” इसके बाद जैसे ही सूर्या उसके साथ गया, असद ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि उसने वारदात के दौरान चाकू को घाव में घुमाया, जिससे सूर्या की हालत बेहद नाजुक हो गई। हमले के बाद सूर्या को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। UP News
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एनकाउंटर की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी असद की तलाश तेज की और बाद में मुठभेड़ में उसे मार गिराया। UP News
विज्ञापन