उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहर गाजियाबाद में आज रात से विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया जा रहा है।

UP News : उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहर गाजियाबाद में आज रात से विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की निर्बाध और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए शहर में भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी, जबकि 5 अगस्त से बसों के संचालन का रूट भी बदल दिया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग निर्धारित करते हुए वाहन चालकों से एडवाइजरी का पालन करने और यात्रा से पहले नए रूट की जानकारी लेने की अपील की है। UP News
नई व्यवस्था के तहत दिल्ली की ओर से गाजियाबाद आने वाले सभी भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। हरिद्वार, अमरोहा, मुरादाबाद और लखनऊ की दिशा में जाने वाले वाहनों को रोड नंबर-56, चौधरी चरण सिंह मार्ग, गाजीपुर मंडी, एनएच-9 और डासना इंटरसेक्शन से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे अथवा अक्षरधाम के रास्ते दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जाएगा। इसी तरह बागपत से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन ट्रॉनिका सिटी, सोनिया विहार और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्धारित मार्ग से गुजरेंगे। UP News
हापुड़ और बुलंदशहर की ओर से आने वाले भारी वाहन डासना पुल, लालकुआं और आत्माराम स्टील प्लांट तिराहे से शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इन्हें एनएच-9 के जरिए वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा। इसके अलावा लोनी बॉर्डर, लोनी कस्बा, संतोष मेडिकल कट, मेरठ तिराहा, गौर ग्रीन, खोड़ा, कालापत्थर, सेक्टर-62, छिजारसी, कनावनी पुस्ता और इंदिरापुरम की ओर भी भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। प्रशासन ने गंगनहर पटरी, कांवड़ मार्ग, पाइपलाइन मार्ग, एनएच-34 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भी भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। वहीं भोजपुर और हापुड़ की ओर से आने वाले वाहन मोदीनगर और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की तरफ नहीं जा सकेंगे। सौर ऊर्जा मार्ग से साहिबाबाद अंडरपास होते हुए जीटी रोड की दिशा में भी यातायात प्रतिबंधित रहेगा। UP News
कांवड़ यात्रा के दौरान सार्वजनिक परिवहन को सुचारु बनाए रखने के लिए 5 अगस्त से बसों के रूट भी बदल दिए जाएंगे। सीमापुरी बॉर्डर, तुलसी निकेतन, आनंद विहार और कौशांबी की ओर से शहर में बसों का प्रवेश बंद रहेगा। इन मार्गों से आने वाली सभी बसों को रोड नंबर-56, गाजीपुर मंडी, यूपी गेट, एनएच-9, डासना इंटरसेक्शन और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते संचालित किया जाएगा। UP News
यात्रियों और वाहन चालकों की सुविधा के लिए ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। किसी भी प्रकार की ट्रैफिक जानकारी या सहायता के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम 9643322904 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा नगर नियंत्रण कक्ष 9643208942, ट्रांस हिंडन नियंत्रण कक्ष 9643204440, ग्रामीण नियंत्रण कक्ष 8939436700 तथा कांवड़ सेल प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह के मोबाइल नंबर 7017652500 पर भी आवश्यकता पड़ने पर संपर्क किया जा सकता है। UP News
विज्ञापन