विज्ञापन
UP News: युवक गुरुवार रात अपने कमरे में गया था और अगली सुबह मृत पाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

UP News: गाज़ियाबाद के विजय नगर में NEET परीक्षा की तैयारी कर रहे 22 साल के छात्र ने आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह परिजनों को कमरे में शव मिला। पुलिस ने बताया कि युवक ने एक वीडियो मैसेज छोड़ा, जिसमें उसने कि वह पिछले छह सालों से परीक्षा पास नहीं कर पा रहा था।
पुलिस के मुताबिक, उन्हें शुक्रवार (19 जून) सुबह इस घटना की जानकारी मिली। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और युवक को मृत पाया। वह गुरुवार रात अपने कमरे में गया था और अगली सुबह मृत पाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
नीट परीक्षा पास नहीं कर पाया युवक
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विजय नगर सर्कल की एसीपी उपासना पांडे ने बताया, "उसके मोबाइल से मिले वीडियो में उसने कहा कि वह पिछले छह साल से NEET परीक्षा की तैयारी कर रहा था और उसे पास नहीं कर पाया। वह डिप्रेशन में था। उसने अपनी मौत के लिए किसी को ज़िम्मेदार नहीं ठहराया।" उन्होंने कहा कि मौत का संबंध हाल ही में हुए NEET पेपर लीक से नहीं है।
विजय नगर पुलिस स्टेशन के एसएचओ धर्मपाल ने बताया, "मृतक के परिवार ने पुलिस को बताया कि वह पहली मंज़िल पर बने अपने कमरे में गया था, जहां वह घंटों पढ़ाई करता था। उन्होंने बताया कि उसने मई में NEET-UG परीक्षा भी दी थी, जो अच्छी रही थी। वह दोबारा होने वाली परीक्षा की तैयारी कर रहा था।"
21 जून को आयोजित होगी नीट परीक्षा
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (अंडरग्रेजुएट) (NEET-UG) 2026 का आयोजन 3 मई को किया गया था, लेकिन बाद में पेपर लीक मामले के कारण नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इसे 12 मई को रद्द कर दिया। अब देश भर के 22 लाख से ज़्यादा उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। UP News
विज्ञापन