उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में कथित तौर पर चल रहे देह व्यापार के नेटवर्क का खुलासा हुआ है। गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में शनिवार शाम पुलिस ने वैशाली सेक्टर-4 स्थित एक स्पा सेंटर पर छापेमारी कर कथित अनैतिक गतिविधियों के मामले का खुलासा किया।

UP News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में कथित तौर पर चल रहे देह व्यापार के नेटवर्क का खुलासा हुआ है। गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में शनिवार शाम पुलिस ने वैशाली सेक्टर-4 स्थित एक स्पा सेंटर पर छापेमारी कर कथित अनैतिक गतिविधियों के मामले का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 23 महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि मौके से पांच ग्राहकों और स्पा सेंटर के एक कर्मचारी को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने मौके से मिले साक्ष्यों को कब्जे में लेकर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। UP News
यह भी पढ़े :बाथरूम में कैमरा छिपाकर करता था गंदी हरकत, पुलिस की चूक से आरोपी बाहर
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वैशाली के एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में संचालित स्पा सेंटर को लेकर लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। शनिवार शाम मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बिना किसी पूर्व सूचना के कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर स्थित स्पा सेंटर पर छापा मारा। अचानक हुई कार्रवाई से स्पा सेंटर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने एक-एक कमरे की तलाशी ली और वहां मौजूद सभी लोगों से पूछताछ की। इस दौरान कुछ संदिग्ध और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद होने की बात सामने आई है, जिसे जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। UP News
प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि स्पा सेंटर की आड़ में कथित तौर पर देह व्यापार का संचालन किया जा रहा था। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि स्पा सेंटर का वास्तविक संचालक कौन है, ग्राहकों तक पहुंच किस माध्यम से बनाई जाती थी और महिलाओं को यहां किस तरह लाया जाता था।
इसके अलावा पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी जांच कर रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। मामले में एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि छापेमारी के दौरान 23 महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। वहीं पांच ग्राहकों और स्पा सेंटर के एक कर्मचारी से पूछताछ जारी है। कौशांबी थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। UP News
विज्ञापन