Ghazipur : शाइस्ता के साथ अफ्शां की भी तलाश में यूपी पुलिस
UP police in search of Afshan along with Shaista
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 01:40 PM
गाजीपुर। माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश में जुटी पुलिस को अब यूपी के कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शां अंसारी की भी तलाश है। पुलिस ने उस पर गाजीपुर पुलिस ने 50 हजार और मऊ से 25 हजार का इनाम घोषित करने के बाद लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया है। प्रशासन मुख्तार अंसारी के परिवार पर शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पुलिस को अफ्शां के विदेश भागने की आशंका है।
मऊ जनपद के दक्षिण टोला थाने के प्रभारी निरीक्षक मूलचंद चौरसिया के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस फोर्स व महिला पुलिस मुहम्मदाबाद कोतवाली पहुंचीं। वहां से स्थानीय पुलिस को लेकर माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा अंसारी की तलाश में यूसुफपुर मुहम्मदाबाद में छापामारी की। हालांकि, कोई सुराग न मिलने पर पुलिस लौट गई। गाजीपुर और मऊ जनपद में दर्ज कई मुकदमों में फरार चल रही अफ्शा की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
मुख्तार के भाई अफजाल व विधायक शोएब के आवास की भी तलाशी
पुलिस ने मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी व विधायक शोएब अंसारी मन्नू के आवास की भी तलाशी ली। इस दौरान स्थानीय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी उप निरीक्षक केपी सिंह आदि मौजूद रहे।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।