उत्तर प्रदेश के इस खास भाई के लिए दुनिया भर से आ रही हैं प्रेम की सौगात
उत्तर प्रदेश
चेतना मंच
01 Aug 2025 07:29 PM
उत्तर प्रदेश का एक खास भाई दुनिया भर के प्रेम का प्रतीक बना हुआ है। उत्तर प्रदेश के इस खास भाई के लिए दुनिया भर से प्रेम की विशेष सौगात उत्तर प्रदेश में आ रही हैं। उत्तर प्रदेश में आने वाली प्रेम की सौगात भारत के मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, बिहार, दिल्ली, पंजाब तथा राजस्थान आदि प्रदेशों से आ रही हैं। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश के इस खास भाई के लिए दुनिया के बड़े-बड़े देशों अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, दुबई तथा कनाडा आदि से भी प्यार की विशेष सौगात आ रही है। Uttar Pradesh Samachar
उत्तर प्रदेश के मथुरा का है यह खास भाई
आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश का यह खास भाई और कोई नहीं बल्कि मथुरा का बांके बिहारी लाल (भगवान श्रीकृष्ण) है। राखी के त्यौहार पर हर साल बांके बिहारी लाल के लिए दुनिया भर की भक्त बहनें अपने बांके भैया के लिए राखी भेजती हैं। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन में स्थापित श्री बांके बिहारी मंदिर में दुनिया भर की बहनों की राखी डाक द्वारा पहुंची है। इस साल 2025 में रक्षा बंधन का पवित्र पर्व 9 अगस्त को मनाया जाएगा। 9 अगस्त को मनाए जाने वाले बहन-भाई के प्रेम के पर्व रक्षाबंधन के लिए राखी आनी शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश के वृंदावन में स्थापित श्री बांके बिहारी मंदिर के पुजारी का कहना है कि दुनिया भर में रक्षाबंधन बहन-भाई के प्रेम का पर्व है। बांके बिहारी के भक्तों के लिए यह पर्व भक्त और भगवान के बीच के निश्छल प्रेम का प्रतीक बना हुआ है।
उत्तर प्रदेश के बांके भैया के लिए मंदिर में आने वाली राखियां कोई सामान्य राखी नहीं हैं। मंदिर के पुजारी ने बताया कि दुनिया भर की बहने अपनी श्रद्धा के अनुसार महंगी राखियां भेज रही हैं। ज्यादातर राखी रेशम वाली राखी, स्वर्ण जडि़त राखी, रजत जडि़त राखी तथा अन्य अनेक प्रकार की धातु की राखी शामिल हैं। बहनों द्वारा भेजी जाने वाली राखी श्री बांके बिहारी मंदिर में विराजमान बांके बिहारी लाल की कलाईयों पर बांधी जाती है। यह सिलसिला रक्षाबंधन के दिन तक चलता रहता है। Uttar Pradesh Samachar