गोंडा में सुबह फूल तोड़ने निकली मालती देवी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पढ़े पूरी खबर

UP News:उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। चौकी क्षेत्र के बटौरा बख्तावर गांव में बुधवार सुबह फूल तोड़ने निकली महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। UP News
गांव निवासी मालती देवी बुधवार सुबह करीब पांच बजे फूल तोड़ने के लिए घर से निकली थीं। बताया जाता है कि गांव से हाईवे पर पहुंचने के बाद वह सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मालती देवी की मौके पर ही मौत हो गई UP News
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बालपुर चौकी के उपनिरीक्षक कमलेश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। UP News
मालती देवी की अचानक हुई मौत से गांव में शोक का माहौल है। सुबह घर से फूल तोड़ने के लिए निकली महिला की सड़क हादसे में मौत की खबर ने ग्रामीणों को भी झकझोर दिया।
फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाटौरा गांव निवासी समाजसेवी नीरज सिंह ने बताया कि दुर्घटना बीमा का लाभ दिलवाने के लिए अधिकारियों से बात की गई है | UP News
विज्ञापन