Gonda News : सांसद बृजभूषण शरण सिंह के जन्मदिन पर दी बधाई
Gonda News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
09 Jan 2023 07:41 PM
Gonda News : अपना दल (एस) के वरिष्ठ नेता तथा शोहरतगढ़ से विधायक विनय वर्मा ने कैसरगंज लोकसभा से सांसद बृजभूषण शरण सिंह के जन्मदिन पर बधाई दी तथा अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर उनको सम्मानित किया।
Gonda News
गोंडा के नंदनीनगर महाविद्यालय में आयोजित जन्मदिन समारोह में विनय वर्मा ने सांसद के पुत्र नवाबगंज विधानसभा के विधायक प्रतीक भूषण सिंह तथा अनुज पुत्र करूण सिंह से भी मुलाकात की तथा उनका कुशल क्षेम जाना।
कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया।
इस मौके पर हनुमानगढ़ी के महंत बलरामदास ने सभी को आशीर्वाद दिया।