गोंडा में स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान की बैठक में संगठन की मजबूती और समाज की एकजुटता पर चर्चा हुई। 20 सितंबर के बनारस महा समागम में गोंडा से 40 सदस्य शामिल होंगे।

UP News: उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान की जिला इकाई की बैठक में समाज की एकजुटता, संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर मंथन किया गया। जिलाध्यक्ष तीरथ प्रसाद सोनी की मौजूदगी में आयोजित बैठक में प्रदेश महासचिव श्रीनाथ रस्तोगी मुख्य अतिथि और प्रदेश सचिव भोला नाथ सोनी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक में आगामी 20 सितंबर को वाराणसी में आयोजित होने वाले स्वर्णकार महा समागम को लेकर भी चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष तीरथ प्रसाद सोनी ने बताया कि गोंडा से करीब 40 सदस्यों का जत्था वाराणसी जाकर महा समागम में शामिल होगा।
जिलाध्यक्ष तीरथ प्रसाद सोनी ने कहा कि स्वर्णकार समाज को एकजुट कर संगठन को और मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों से संगठन से जुड़ने और सामाजिक हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि वाराणसी में होने वाले स्वर्णकार महा समागम में गोंडा की विशेष भागीदारी रहेगी। इसके लिए जिले से करीब 40 लोगों के वाराणसी जाने की तैयारी है।
मुख्य अतिथि श्रीनाथ रस्तोगी ने समाज के लोगों को राजनीतिक क्षेत्र में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति और मजबूत प्रतिनिधित्व के लिए एकजुटता बेहद जरूरी है। विशिष्ट अतिथि भोला नाथ सोनी ने भी समाज में आपसी भाईचारे और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने सदस्यों से सामाजिक हित के मुद्दों पर मिलकर काम करने की अपील की।
बैठक के दौरान संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, प्रदेश सचिव सहित जिला युवा अध्यक्ष विकास कुमार सोनी को माला, पुष्प एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने के बाद पदाधिकारियों और सदस्यों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान संगठन को और मजबूत बनाने को लेकर भी चर्चा हुई।
बैठक में मौजूद सदस्यों ने अधिक से अधिक स्वर्णकार समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने और सामाजिक हित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि जिले में समाज के किसी भी व्यक्ति के सामने समस्या आने पर संगठन उसके सहयोग के लिए आगे रहेगा। बैठक में भगवान दास सोनी, मुकेश कुमार सोनी, शिवचन्दर सोनी, हिमांशु सोनी, शुभम सोनी, रामकिशुन, प्रकाश सोनी, पवन सोनी, प्रदीप सोनी, सूर्य प्रकाश सोनी, राजकुमार सोनी, अजय सोनी, शिव नारायण सोनी, संतोष कुमार सोनी और आलोक सोनी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। वाराणसी में होने वाला स्वर्णकार महा समागम संगठन और समाज की एकजुटता को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गोंडा से 40 सदस्यों की भागीदारी के जरिए जिले की आवाज को महा समागम में मजबूती से रखने की तैयारी है। UP News:
विज्ञापन