Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियो को बड़ी सौगात देने की तैयारी शुरू करी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सबसे बड़े चौराहे गौड़ चौक पर अंडरपास बनाने की तैयारी कर रहे है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने बृहस्पतिवार (Thursday) को ये प्रोजेक्ट को बनाने पर सहमति दे दी है। यह अंडरपास 60 मी. रोड के पैरलल बनेगा।
>> यह जरूर पढ़े:- UP राज्य की किस सीट पर कौन जीता है, सभी सीटों के विजेताओं की लिस्ट
Greater Noida West में आबादी तेजी से बढ रही है, जिससे यहा के व्यस्त चौराहे पर ट्रैफिक का दबाव भी बढ़रहा है। ट्रैफिक की समस्या न हो, इसके लिए टेम्पररी विकल्प के तौर पर चौराहे के दोनों तरफ 130 मी. रोड पर 2 यू- टर्न बने है।
गौड़ सिटी की तरफ से सूरजपुर और नोएडा की और जाने वाले वाहन 130 मी. रोड पर बने यू- टर्न से होकर गुजरते है। इसी तरह 130 मी. रोड या सूरजपुर की तरफ से गौड सिटी और प्रताप विहार को जाने वाले बड़े वाहन नोएडा की तरफ बने यू-टर्न से होकर गुजरते हैं।
>> यह जरूर पढ़े:- बुंदेलखंड की इन सीटों पर NOTA से भी कम वोट मिल पाए कांग्रेस को
इस प्रॉब्लम का पर्मनेंट समाधान निकालने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ (CEO of Greater Noida Authority) नरेंद्र भूषण के निर्देश पर सरकारी सलाहकार एजेंसी राइट्स (Consultancy Agency Rights) से इस चौराह का सर्वे करवाया गया है।
इस एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को सौंप दी। रिपोर्ट के मुताबिक इस चौराहे से रोजाना 13,000 से अधिक वाहन गुजरते है। इस एजेंसी ने यहा अंडरपास बनाने का सुझाव दिया। यह अंडरपास चौराहे पर 130 मी. रोड को क्रॉस करते हुए 60 मी. रोड के पैरलल बनना है।
यानी की, प्रताप विहार से सूरजपुर, Greater Noida के बीच वाहन इस अंडरपास से होकर गुजरेंगा। यू-टर्न तक जाने की जरूरत नही पड़ेगी।
इससे वाहन चालको के समय और ईधन दोनो की ही बचत होगी। प्राधिकरण के सी. ई.ओ नरेंद्र भूषण ने लोगो की जरूरत को देखते हुए इस चौराहे पर अंडरपास बनाने को मंजूरी दी है।
>> यह जरूर पढ़े:- Satyapal Malik: ‘किसानों से पंगा न लें, वे खतरनाक लोग हैं’ सत्यपाल मलिक की केंद्र को चेतावनी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक (General Manager of Greater Noida Authority) परियोजना ए. के. अरोडा ने बताया हैं, कि इस अंडरपास की लंबाई करीब 700 मी की होगी।
अंडरपास की डिजाइन और डी. पी. आर तैयार होगी। इसके एस्टीमेट का आई. आई. टी. से परीक्षण कराया जाएगा। उसके बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। 3 माह में टेंडर निकाल देने का टारगेट है।
इसका निर्माण शुरू होने के बाद पूरा होने में करीब 2 साल का समय लगने का अनुमान है। प्राधिकरण के सीईओ भूषण ने लोगो की जरूरत को देखते हुए सभी कागजी औपचारिकता को पूरा कर निर्माण शीघ्र शुरू कराने, तय समय पर पूरा करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए है।
>> यह जरूर पढ़े:- PM मोदी और BJP अध्यक्ष से मिलेंगे योगी आदित्यनाथ, होली के बाद हो सकता है शपथग्रहण